सागर। मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर में विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से महंत केशव गिरी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने शामिल होकर, आध्यात्मिक पुण्य लाभ अर्जित किया।

रिशांक तिवारी ने कहा कि आस्था और संस्कार ही समाज को मजबूत बनाते हैं। सनातन परंपराएं लोगों को जोड़ने, सेवा और लोककल्याण की भावना को सशक्त करने का कार्य करती हैं तथा महंत केशव गिरी जी महाराज जैसे पूज्य संतों के सान्निध्य में होने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।
इस दौरान महंत केशव गिरी जी महाराज ने बताया कि वैशाख मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का शिवपुराण में विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन विश्व शांति, जनकल्याण और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान रिशांक तिवारी ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागिता कर पूजन-अर्चन किया तथा देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।