सागर। मां महलवार देवी मंदिर धर्मशाला में चौरसिया समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सम्मिलित हुए।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 16 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपनी ओर से प्रत्येक जोड़े को 11-11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने धर्मशाला के विस्तार हेतु विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
अपने संबोधन में विधायक जैन ने इस आयोजन को समाज की एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज का बड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर है, ऐसे में परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह जैसे आयोजन वर-वधू को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। इससे कम खर्च में, सामाजिक अभिभावकों की उपस्थिति में गरिमामय तरीके से विवाह संपन्न हो पाता है। उन्होंने भावनात्मक रूप से कहा कि वे समाज के परिवारजन के रूप में प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में सहभागी बनते हैं।
कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया सहित रमेश चौरसिया, श्रीराम चौरसिया, बसंत चौरसिया, अमन चौरसिया, हरगोविंद चौरसिया, संजय चौरसिया, डॉ. मुकेश चौरसिया, डॉ. आशीष चौरसिया, खेमचंद चौरसिया, सुशील चौरसिया, पवन चौरसिया, देवेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और परंपराओं के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बना।