सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राहतगढ़ बस स्टैंड से तीन मढ़िया तक सड़क किनारे हाथठेलों पर सब्जी एवं फल व्यवसाय संचालित करने वाले 13 हाथठेला संचालकों को नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा व्यवस्थित रूप से राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे स्थानांतरित कराया गया।

नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों पर यातायात अवरोध को समाप्त करना तथा नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। सड़क किनारे हाथठेला लगाए जाने से अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती थी तथा राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए हाथठेला संचालकों को वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किया गया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों के किनारे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले अन्य व्यापारियों एवं हाथठेला संचालकों को भी समझाइश दी गई कि किसी भी स्थिति में सड़क एवं मुख्य मार्गों पर दुकान न लगाएं, जिससे यातायात बाधित न हो अन्यथा कि स्थिति में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने अतिक्रमण प्रभारी एवं टीम को निर्देश दिए हैं कि मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्य बाजारों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए तथा अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले व्यक्तियों की सामग्री जब्त कर चालानी कार्रवाई की जाए। निगमायुक्त ने कहा कि शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाने के लिए नगर निगम की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।