उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाए निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि बेक लाइन या संकीर्ण गलियों की नियमित सफाई प्राथमिकता के आधार पर हो , इसके लिए सफाई मित्रों को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी क्षेत्र में गंदगी जमा न हो और स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों का पालन किया जा सके।

*स्वच्छता में नागरिकों की भागीदारी जरूरी–निगम आयुक्त* इस दौरान निगम आयुक्त श्री खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि केवल प्रशासनिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। घर के आगे के साथ-साथ पीछे की सफाई रखना भी अच्छी आदत का हिस्सा है, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है।हालांकि निगम के सफाई कर्मचारी मित्रों द्वारा समय-समय पर बेक लाइन या संकीर्ण गलियों की सफाई की जाती हैं, लेकिन यदि नागरिक स्वयं जागरूक होकर कचरा -कचरा गाड़ी में ही डालें,और गंदगी न फैलाएं, तो यह अभियान और प्रभावी हो सकता है , इसलिए नागरिक बेक लाइन या संकीर्ण गलियों की सफाई में सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें क्योंकि उनके सहयोग से न केवल शहर साफ-सुथरा रहेगा, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंक हासिल करने में मदद मिलेगी।
