सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में स्वच्छता पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वच्छ शहर का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का आग्रह किया गया।
स्वच्छता पंचायत में नागरिकों से अपील की गई कि घरों से निकलने वाले कचरे को पृथक-पृथक रखें तथा गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग कर वार्ड में आने वाली कचरा संग्रहण गाड़ी को ही दें। इससे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन में सुविधा होगी और शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही खुले में कचरा फेंकने, नालियों में प्लास्टिक डालने तथा सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने से बचने की समझाइश भी दी गई।
*स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है-निगमायुक्त*-
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का जनआंदोलन है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। जब तक नागरिक स्वयं जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता कर सहयोग प्रदान करें तथा गंदगी करने वाले व्यक्तियों को समझाइश देकर रोकें-टोकें।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भी अपने वार्ड को स्वच्छ एवं आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नगर निगम द्वारा शहर के अन्य वार्डों में भी स्वच्छता पंचायत, जागरूकता अभियान, जनसंवाद एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है,ताकि सागर शहर स्वच्छता रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके।