सागर।सकल जैन समाज गढ़ाकोटा के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन गणाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित हुए और पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सराहना की।

महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं विधान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।