सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निगमायुक्त श्री खत्री ने कटरा बाजार के दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें “सागर नगर मित्र” के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर मित्र अपने प्रतिष्ठान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा अन्य लोगों को भी गंदगी फैलाने से रोकें और जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, तभी शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त हो सकेगा।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, सूखे एवं गीले कचरे को पृथक-पृथक एकत्र कर नगर निगम की कचरा गाड़ियों को देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अमानक पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णतः बंद कर कपड़े अथवा जूट के थैलों के उपयोग को अपनाने की अपील की। इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा दुकानों पर सागर नगर मित्र के पंपलेट भी लगाए।
निगमायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाने में सहयोग करें।