सागर।केशवगंज वार्ड में 16 लाख रुपये की लागत से बन रही सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में भी इसी सड़क का निर्माण विधायक जैन द्वारा कराया गया था, जिसके लगभग 17 वर्षों बाद अब पुनः सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार पहली बार नाली निर्माण का कार्य भी शामिल किया गया है।

लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क एवं नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी आमजन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं और इनकी पूर्ति करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी, अरमान सिद्दीकी सहित क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।