सागर। म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा विद्युत कर्मियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने के कारण प्रदेश स्तर पर आगामी माह में व्यापक स्तर पर प्रदेश भर में कर्मचारी हित में आंदोलन करने के संबंध में आज ऊर्जामंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता के माध्यम से सौंपा गया।

महासंघ द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कार्या.सहा.श्रेणी-3 (संविदा) को नियमित किये जाने विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों का निराकरण किये जाने आउटसोर्स कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सरकार की तर्ज पर निगम/कंपनी स्थापित कर इन्हे नियुक्ति प्रदान की जावें।
अनुबंधित मीटर रीडरो को विद्युत कंपनी में नियमित कर्मचारी घोषित किया जावें।
सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति मंहगाई भत्ता उनके पेंशन में जिला कोषालय से प्रदान की जावें जिन कर्मचारियों की मृत्यु वर्ष 2000 से 2012 के बीच हुई है उनके आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जावें। इस तरह कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगो का 12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य अभियंता (सा.क्षे.) सागर कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता श्रीमति शांति परते एवं कार्यपालन अभियंता संजय गुप्ता को संयुक्त रूप से सौंपा गया इसके पूर्व महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य लगभग 200-250 कर्मचारियों के साथ मेन गेट से रेली के रूप में नारे लगाते हुये कार्यालय पुहचें जहां पर महासंघ सागर क्षेत्र के प्रभारी रामविवेक गौतम ने ज्ञापन का वाचन किया तदोपरांत ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन रैली में मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त महामंत्री अशीष सिंह, डा. प्रदीप पाठक प्रदेश अध्यक्ष कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ दीपक मिश्रा जिला मंत्री वीएमएस राजेश दरयानी संयुक्त महामंत्री सतीश तिवारी, राहुल जैन, अवनीश जारोलिया, अमित पोरवाल, विकास मिश्रा, के.एल. साहू, शैलेंद्र चैवे, आर.के.पटसारिया, संजय पटेल, विजय पाराशर, राहुल चैधरी, संगीता कुशवाहा, सैलजा, रजनी, हरीबाई, रामप्रसाद, मुनेश चैधरी, सहित बडी संख्या में कर्मचारी शामिल थे ।