सागर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “डोहेला (खुरई) महोत्सव-2026” का तीन दिवसीय आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक खुरई में किया जाएगा।

आयोजन के तीनों दिन देश के प्रसिद्ध आर्टिस्ट अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। खुरई क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखने वाला यह महोत्सव आज देशभर में “डोहेला महोत्सव” के नाम से प्रसिद्ध है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से हम इस आयोजन को हर वर्ष की तरह इस बार भी और अधिक भव्य, व्यापक एवं व्यवस्थित बनाएंगे। आप सभी से आग्रह है कि इस महोत्सव में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं।