Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह

    March 11, 2026

    बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : मुखयमंत्री श्री यादव राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

    March 11, 2026

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत, चार घायल

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह
    • बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : मुखयमंत्री श्री यादव राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात
    • तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत, चार घायल
    • साल के अंत तक पूर्ण होगा आयुष महाविद्यालय व 100 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कार्य विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण
    • अग्रवाल समाज के होली मिलन समारोह में तीन पीढ़ियों ने उमंग उत्साह से मिलकर खेली अबीर गुलाल और पुष्पों की होली प्रेम सद्भाव समरसता का दिया संदेश
    • बकाया करों की वसूली हेतु अभियान जारी, बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पाए गए घरेलू नल कनेक्शन व्यवसायिक जलकर का निर्धारण कर जुर्माना सहित की जाएगी राशि की वसूली
    • समाज सेवा की मिसाल: ‘सिंटू’ के नाम से पहचाने जाने वाले पारितोष कटारे जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित
    • क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत राहतगढ़ में क्रिकेट महाकुंभ का समापन फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना चैंपियन, खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखना है: गोविंद सिंह राजपूत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह

    admin By adminMarch 11, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम’ सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है।

    इस निर्णय का स्वागत करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न 7 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की आगामी 5 वर्षों तक निरंतरता के लिए लगभग 33 हजार 240 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की है। श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड (ब्लॉक) में 15 स्थानीय युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को एक वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा तथा उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में लगभग 4,860 युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योजना की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है और इसके लिए मंत्रिपरिषद द्वारा 190 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
    उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अध्ययन करेंगे। साथ ही योजनाओं का हितग्राहियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसका आकलन करेंगे और क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान करेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभागों और स्थानीय प्रशासन से फीडबैक भी एकत्रित करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि चयनित युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और युवाओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे, ताकि उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
    उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को भी बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न विभागों में उपलब्ध आंकड़ों को एक डिजिटल डेटाबेस में संकलित किया जाएगा, जिससे योजनाओं की प्रभावशीलता का बेहतर मूल्यांकन किया जा सकेगा और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी तथा डेटा आधारित बन सकेंगी।
    श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से युवाओं को शासन और प्रशासन के कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। उन्हें नीति निर्माण, डेटा विश्लेषण, फील्ड रिसर्च और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में नीति एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में उनके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि यह कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो इससे सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति के आधार पर नीतियों में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं का चयन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। चयनित युवाओं को डेटा कलेक्शन, फील्ड सर्वे, योजनाओं के विश्लेषण और डिजिटल रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान ही पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेगा। इसके लिए एक डैशबोर्ड और पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जो सीधे मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों से जुड़ा रहेगा और योजनाओं की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराएगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : मुखयमंत्री श्री यादव राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

    March 11, 2026

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत, चार घायल

    March 11, 2026

    साल के अंत तक पूर्ण होगा आयुष महाविद्यालय व 100 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कार्य विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण

    March 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024320

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह

    By adminMarch 11, 20261

    सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू…

    बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : मुखयमंत्री श्री यादव राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

    March 11, 2026

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत, चार घायल

    March 11, 2026

    साल के अंत तक पूर्ण होगा आयुष महाविद्यालय व 100 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कार्य विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण

    March 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम से मजबूत होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग व्यवस्था – भूपेन्द्र सिंह

    March 11, 2026

    बुंदेलखंड की वीरधरा पर थमेगा नहीं विकास का कारवांः माता-पिता के नाम पर शिक्षा का मंदिर बनाना हमारी संस्कृति की पहचान : मुखयमंत्री श्री यादव राहतगढ़ और जैसीनगर को मिली आधुनिक ग्रंथालय की सौगात

    March 11, 2026

    तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत, चार घायल

    March 11, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024320

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.