सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया आदि करों की राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम द्वारा कटरा वार्ड, रामपुरा वार्ड, मोतीनगर वार्ड तथा जवाहरगंज वार्ड में उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया करों की वसूली की कार्रवाई की गई।

वसूली अभियान के दौरान गुजराती बाजार मेनरोड स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे नल कनेक्शनों की साइज का परीक्षण जलप्रदाय टीम द्वारा किया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे कनेक्शन पाए गए जो 1/2 इंच साइज के घरेलू नल कनेक्शन के रूप में स्वीकृत थे, जबकि उनका उपयोग 1 इंच साइज के व्यवसायिक कनेक्शन के रूप में किया जा रहा था। ऐसे कनेक्शनों को मौके पर ही काटने की कार्रवाई की गई।
राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान शास्त्री मार्केट, डॉ. सतनाम सिंह बिल्डिंग, लखीमचंद राजकुमार, प्रभात सिंह समैया, साहू आयरन ट्रेडर्स, बंगाली मिठाइयां, शिमला स्वीट्स एंड डेयरी, साहू ब्रदर्स, छोटा भाई, जेठा भाई, अरविंद भाई पटेल, नरेन्द्र कुमार साहू तथा एक प्रसूतिका गृह में नल कनेक्शनों का उपयोग नियमों के विरुद्ध पाया गया।
उन्होंने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं के नल कनेक्शनों का व्यवसायिक जलकर स्वीकृति दिनांक से निर्धारित किया जाएगा तथा निर्धारण के बाद अंतर राशि एवं जुर्माना सहित वसूली की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम द्वारा कटरा वार्ड के शेष कनेक्शनों की जांच एवं जलकर वसूली का कार्य निरंतर जारी रहेगा।