सागर। शहर के तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन सड़क का विधायक शैलेंद्र जैन ने कॉलोनी वासियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

विधायक जैन ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार प्रकट किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
निरीक्षण के दौरान पार्षद मनोज चौरसिया, अजय जैन, दिनेश नामदेव, राजकुमार जैन, कमलेश जैन, समीर सराफ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित