Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    • जनभागीदारी बढ़ाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सागर में भगवान परशुराम की 35 फुट ऊँचीप्रतिमा स्थापित होगी – महापौर भगवान परशुराम चौराहा के सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न
    ताजा ख़बरें

    सागर में भगवान परशुराम की 35 फुट ऊँचीप्रतिमा स्थापित होगी – महापौर भगवान परशुराम चौराहा के सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

    admin By adminFebruary 8, 2026No Comments27 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा सिविल लाइन चौराहा का नाम भगवान परशुराम चौराहा करने के निर्णय के बाद नगर निगम द्वारा भगवान परशुराम चौराहा का सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर श्रीमती संगीता तिवारी के मुख्य आतिथ्य में, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं एम आई सी सदस्यों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रविवार को संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि यह शुभ अवसर हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। आज हम सागर शहर के एक महत्वपूर्ण चौराहे भगवान परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं। भगवान परशुराम न्याय, शौर्य, तपस्या और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे महान आदर्श पुरुष के नाम से इस चौराहे की पहचान होना और अब उसका सुव्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप लेना, हमारे शहर की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करेगा। महापौर ने कहा कि सौंदर्यीकरण केवल ईंट-पत्थर का कार्य नहीं होता यह शहर की सोच, उसकी पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी गई विरासत होती है। इस चौक का विकास न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह स्थान एक प्रेरणादायक स्थल के रूप में भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सागर शहर विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को भी संजोकर आगे बढ़े। मैंने महसूस किया है कि सिविल लाइन चौराहा का नामकरण भगवान परशुराम के नाम होने के निर्णय के बाद से ही विप्र समाज के हित में एक बदलाव की क्रांति आई। मैं समझती हूं, सागर में पहली बार हुआ, जब किसी सार्वजनिक जगह का नामकरण भगवान परशुरामजी के नाम से हुआ। इसके बाद शिवाजी वार्ड में एक भवन भगवान परशुरामजी के नाम से लोकार्पित हुआ। भगवान परशुराम के नाम से ही एक अन्य बड़े भवन का निर्माण वर्तमान में मां हरसिद्धि मंदिर के पास बाघराज वार्ड में प्रमेन्द्र रिछारिया गोलू द्वारा कराया जा रहा है। महापौर ने कहा कि यह सब सबकी एकता से ही संभव हो पा रहा है। इससे पहले हमारा विप्र समाज इस तरह की सुविधाओं से अब तक अछूता ही रहा है, दरअसल, एकता और संगठन में शक्ति होती है। शास्त्रों में भी लिखा है संघे शक्ति युगे युगे…।
    महापौर ने कहा कि मैंने भगवान परशुराम की विश्व की सबसे ऊंची 35 फुट की प्रतिमा स्थापित करने के लिए घोषणा की थी उस पर निगम परिषद की स्वीकृति भी हो चुकी है। आने वाले समय में सभी की सहमति से भव्य और दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि भगवान परशुराम चौक का यह कार्य समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण किया जाएगा । विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य है इस नगर के लिए कि सिविल लाइन चौराहा का नामकरण भगवान परशुराम जी के नाम पर कर उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,एम आई सी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं। महापुरुष राष्ट्र की संपत्ति होते हैं इसलिए भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकारी अथवा निजी जमीन ली जाएगी तथा उसकी कीमत भी देंगे। उन्होंने कहा कि बाघराज वार्ड में आधा एकड़ जमीन भगवान परशुराम भवन के खाली कराई और 70 लाख रुपए की राशि मप्र सरकार ने भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन अंग्रेजों की संस्कृति का प्रतीक है इसको विलोपित करने की शुरुआत सागर से हुई है। हमारे ऋषि शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे,यह देश हिंदुत्व को मानने वाला है और हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले हैं। उन्होंने महापौर को बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही सुंदर वंदेमातरम चौक का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया है तथा संजय ड्राइव पर छत्रपति शिवाजी महाराज,उनकी मां जीजाबाई, राजमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा सहित सौंदर्यीकरण का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सागर की पहाड़ियों पर भगवान शिव व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु सभी से चर्चा करेंगे। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने हेतु निजी अथवा विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की ।
    भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मैं बधाई देता हूं महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,एम आई सी सदस्यों एवं नगर निगम को जिन्होंने सागर के सबसे व्यस्ततम चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी के नाम पर करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस प्रकार के सांस्कृतिक, रचनात्मक कार्य सरकार अथवा समाज द्वारा किए जाते हैं वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं। यह ब्राम्हण समाज की मांग थी । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी समाजों को मंगल भवन देने का कार्य किया है तथा देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के नाम पर सड़क का नामकरण किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की नाम पट्टिका भी लगाएं जिससे सभी को जानकारी हो और आने वाले समय में भव्य प्रतिमा स्थापित हो।
    वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि आज 8 फरवरी इतिहास में दर्ज होगी क्योंकि अंग्रेजी दासता के प्रतीक सिविल लाइन चौराहा का नाम अब भगवान परशुराम के नाम से जाना जाएगा। अंग्रेजों ने हर शहर में सिविल लाइन की स्थापना की थी और भारतीयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विधायक , निगम अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी की प्रेरणा से यह कार्य संभव हो पाया। भगवान परशुराम जी के नाम से चौराहा का नामकरण किये जाने से हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को जानेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस वार्ड का नाम भी भगवान परशुराम वार्ड करेंगे और इस लक्ष्य को पूरा करके ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी की 35 फुट की प्रतिमा सुंदर पार्क के साथ स्थापित होगी। उन्होंने कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले सभी नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
    कार्यक्रम को रविन्द्र दुबे कक्का, अजय दुबे विश्व हिंदू परिषद,एसवीएन के‌ कुलपति अनिल तिवारी ने भी संबंधित किया और महापौर को चौराहा का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा करने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन रचना तिवारी ने किया और आभार इंद्रजीत दुबे ने व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी नसभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया।
    इस अवसर पर एम आई सी सदस्य अनूप उर्मिल,
    राजकुमार पटेल,संगीता शैलेष जैन, कंचन सोमेश जड़िया, पार्षद रूबी पटेल, प्रहलाद पटेल, कनई पटेल, प्रफुल्ल दुबे, डॉ. डी पी चौबे ,रामावतार पाण्डेय,
    डा.श्याम मनोहर सिरोठिया, प्रदीप तिवारी , संतोष दुबे, प्रदीप पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संध्या भार्गव, शिवशंकर मिश्रा,अर्पित पाण्डेय ,पप्पू तिवारी ,माधव कटारे, दिनकर तिवारी, अमित रामजी दुबे,सूर्यांश तिवारी,संध्या द्विवेदी ,
    मधुसूदन खेमरिया, यशोवर्धन चौबे, सुदेश तिवारी,शुभ दुबे, नमन चौबे, निष्कर्ष दुबे, शुभम शुक्ला, स्वराज, श्वेता तिवारी,डा प्रियंका उपाध्याय, शालिनी तिवारी, मनोरमा कटारे,अजय मिश्रा, रीतेश मिश्रा,विद्याभूषण तिवारी, अनिल दुबे, आशालता सिलाकारी,पप्पू तिवारी,नीरज पांडे,दीपा तिवारी, राजकुमार टोंटे, राजकुमार पचौरी, सचिन दुबे लल्ला,संजय तिवारी, राकेश दुबे सिदगुवां, कार्यपालन यंत्री, महादेव सोनी,सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    By adminMarch 6, 20262

    सागर । जिला शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा तीनबत्ती पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की…

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026

    आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.