सागर । नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा नगर निगम की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित समस्त 48 वार्डों में भवन स्वामियों के कर की राशि का सत्यापन करने के निर्देश सभी करसंग्राहकों को दिए हैं।

निगमायुक्त ने कहा है कि ऐसे भवन जो व्यवसायिक हैं और आवासीय टैक्स जमा कर रहे हैं सभी कर संग्राहक अपने-अपने वार्ड का सर्वे कर किए गए सर्वे कार्य की रिपोर्ट 15 दिवस में निगम कार्यालय में जमा करें एवं इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि मेरे वार्ड में सभी भवनों पर आवासीय एवं व्यवसायिक टैक्स का सही निर्धारण किया गया है। जाँच उपरान्त अगर कोई भवन में भवन स्वामी व्यवसायिक भवन पर आवासीय टैक्स जमा करता पाया जाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कर संग्राहक की होगी एवं नियमानुसार संबंधित वार्ड के करसंग्राहक पर कार्यवाही की जावेगी।