सागर। चंद्रशेखर वार्ड में स्थित हिंगलाज माता के नाम से प्रसिद्ध हिंगलाज धर्मशाला के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों ने विधायक शैलेंद्र जैन को ज्ञापन सौंपा।
वार्डवासियों ने धर्मशाला की वर्तमान स्थिति से विधायक को अवगत कराते हुए इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई। इस पर विधायक श्री जैन ने आश्वस्त किया कि स्थल परीक्षण एवं तकनीकी सत्यापन के उपरांत हिंगलाज धर्मशाला का पुनर्निर्माण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड पार्षद सुश्री मेघा दुबे, मनोज रैकवार, राजू पटेल, गौरी पटेल, लोकमान पटेल, यशोदा विश्वकर्मा, ज्योति रैकवार, राम चढ़ार, अभिषेक रजक, मंजू महार, वैजयंती बाई, संतोष रानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने विधायक जैन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र पुनर्निर्माण की अपेक्षा जताई।