सागर । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर साधारण परिवार में जन्मे लेकिन असाधारण प्रतिभा के चलते उन्होंने उस समय अपनी शिक्षा पूरी की तथा सेन समाज के ही नहीं देश के वह सूरज बने जिसने समाज को ही नहीं पूरे देश को राह दिखाई यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सेन समाज द्वारा आयोजित पीटीसी ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कहीं ।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एक महान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंधिया गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति में प्रवेश किया और जल्द ही बिहार की राजनीति में एक प्रमुख नेता बन गए। कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री शामिल हैं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सुधार शामिल हैं। श्री राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम किया और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें शिक्षा को अनिवार्य करना और शिक्षा के लिए बजट बढ़ाना शामिल है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें अस्पतालों की संख्या बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना, कृषि के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें किसानों को सस्ते दर पर कर्ज प्रदान करना और कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना, उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया, उनकी मृत्यु के बाद, भाजपा सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी जयंती 24 जनवरी को मनाई जाती है और उन्हें बिहार के सबसे महान नेताओं में से एक माना जाता है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव इस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन आवष्यक कार्य के कारण उनका आना नहीं हो पाया उन्होंने फोन पर ही सेन समाज के लोगों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। श्री राजपूत ने कहा कि तिनका तिनका जोड़कर इतना बडा कार्यक्रम करने वाले राजेष्वर सेन तथा समस्त सेन समाज बधाई का पात्र है जिन्होंने पूरे समाज को एकत्र किया और समाज के लिए यह कार्यक्रम रखा। हम सभी जनप्रतिनिधि आप सभी के साथ खडे है। समाज के लिए जो भी कार्य होगा हमारी सरकार करेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रहली विधायक पं0 गोपाल भार्गव ने सेन समाज के कार्यक्रम को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने सेन समाज को बधाई देते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर वह महान नेता थे जिन्होंने कमजोर वर्ग की आवाज उठायी ही नहीं बल्कि उनके लिए अनेकों कार्य किये। देष और सेन समाज के वह गौरव है जिनके पदचिन्हों पर चलकर हम आगे बढ़ेंगे। बण्डा विधायक वीरेन्द्र लंबरदार, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे, पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे नगर पालिका अध्यक्ष वंृदावन अहिरवार, ने कार्यक्रम में सिरकत की एवं संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सेन समाज के प्रतिभावान एवं उतकृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जनप्रतिनिधी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेन समाज के प्रदेष अध्यक्ष राजेष्वर सेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के उस व्यक्ति के लिए समर्पित है जिसने हमारी समाज का गौरव बढाया तथा उनके पदचिन्हों पर चलकर आज समाज आगे बढ रहा है।
इस अवसर पर डॉ जीवन लाल सेन, अनिल सेन, राहुल सेन, महेष सेन, विनोद सेन, भरत सेन, संतोष सेन, जानकी सेन, उषा सेन, कमला सेन, प्रदेश भर से आये सेन समाज के पदाधिकारी एवं बंधुगण हजारों की सख्ंया में उपस्थित रहे।
