सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय सागर के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड सागर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामयी ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि शुक्ल ने कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ श्वेत वाहन खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने गगन में रंग-बिरंगे गुब्बारे मुक्त किए। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे झंडे को सलामी देने के लिए आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड प्रस्तुति में राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शुक्ल ने गणतंत्र दिवस समारोह में लोकतंत्र सेनानियों, मीसाबंदी और बुंदेली अखाड़े का प्रशिक्षण देने वाले सागर नगर के प्रबुद्ध नागरिक भगवानदास रैकवार, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा, को भी सम्मानित किया।
पुलिस बल और सशस्त बलों द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी गई। परेड समारोह में परेड का नेेतृत्व 77वीं आर.आर. बटालियन प्लाटून कंमाडर दीपांशु गुप्ता ने किया वहीं परेड कमांडर का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक जिला पुलिस बल सागर श्रीमती प्रतिमा जैन ने किया।
परेड में जी.एन.के.ए. सागर की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक सुदर्शन सिंह, पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया सागर की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक प्रणेन्द्र तिवारी, जिला पुलिस बल सागर (पुरुष) की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक जयसिंह लोधी, जिला पुलिस बल सागर (महिला) की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक श्रीमती प्रतिमा जैन, होमगार्ड सागर की टुकड़ी का नेतृत्व पी.सी. अनिमेष राजपूत, एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर कु. रक्षा लोधी, एनसीसी बालिका की टुकड़ी का नेतृत्व अंडर ऑफिसर सतीष अहिरवार, शौर्य दल सागर की टुकड़ी का नेतृत्व सुश्री रीना लोधी तथा पुलिस बैंड प्लाटून सागर की टुकड़ी का नेतृत्व आरक्षक विवेक जैन जेएनपीए ने किया। मार्च पास्ट के पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट में भाग लेने वाले सभी कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।
उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, सरबजीत सिंह, कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, उप महानिरीक्षक सचेंद्र सिंह चौहान, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, एडीएम अविनाश रावत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, एसडीएम अमन मिश्रा मौजूद रहे।संचालन डॉ. अरविन्द जैन श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया।