सागर । (राहुल सिलाकारी) कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर रिछोड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कैंट थाने की डायल-112 मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की।

केंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया की मालथॉन थाना तहत ग्राम दबदेरा निवासी चाचा – भतीजे मलथान सौर एवं शैलेन्द्र सौर मोटरसाइकिल नंबर यूपी- 94 एएल 2215 से सागर की और रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी । दुर्धतना की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 पर दी ।लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी । पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला , जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त था ।दोनों शवों को जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। दोपहर बाद पुलिस को मृतकों की पहचान हो सकी । शाम तक मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जानकारी के अनुसार अस्पताल में पीएम चल रहा था । केंट पुलिस के अनुसार
अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।यहां बता दें ब्रिज के निर्माण के चलते एक तरफ से ही आवागमन हो रहा था
