उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रतिमाह प्रदेश की 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है। इस आंकलन में सागर नगर निगम ने शिकायतों के निराकरण में 98.3% अंक प्राप्त कर प्रदेश में “ए” ग्रेड प्राप्त किया है।
*निगमायुक्त द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई*-
नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की प्रतिमाह नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों में नागरिकों की शिकायतों का समय -सीमा में संतोषजनक समाधान कराया जा रहा है। निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम ने प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करते हुए मध्यप्रदेश की नगरीय निकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदाहरण पेश किया है। निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि नागरिकों की समस्याओं का स्थल पर पहुंचकर उनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के कारण प्रदेश की 16 नगरीय निकायों में “ए” ग्रेड प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
