Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान
    • खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति
    • रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर
    • मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » जो असफलता से नहीं डरता वही मंजिल तक पहुंचता है: आकाश सिंह राजपूत जैसीनगर में हुआ मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ
    ताजा ख़बरें

    जो असफलता से नहीं डरता वही मंजिल तक पहुंचता है: आकाश सिंह राजपूत जैसीनगर में हुआ मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

    admin By adminJanuary 15, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट महाकुंभ युवाओं के हुनर को एक मंच है जिसके माध्यम से वह अपना हुनर दिखाकर क्रिकेट की दुनिया में स्थान बना सकते हैं। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ जैसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

    युवा शक्ति संगठन का संकल्प है कि हर गांव और हर युवा को खेल से जोड़कर सशक्त भारत की नींव रखी जाए। आप सभी खिलाड़ी मैदान में पूरे जोश, खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलें यही सच्ची जीत है। यह बात युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने जैसीनगर में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ शुभारंभ के अवसर पर कही। आकाश ने कहा कि युवा देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं। सुरखी युवाओं में वह उर्जा है जो पूरे देश को प्रकाश देगी। हमारा प्रयास है कि ऐसे युवाओं को तरासे और उन्हें सही स्थान तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि हार से बिल्कुल न डरें, हार सफलता की सीढ़ी है जो आपको आपके लक्ष्य की ओर ले जाती है। जो असफलता से नहीं डरता वही मंजिल तक पहुंचता है। थॉमस अल्वा एडिसन भी कई बार असफल हुए तब उन्होंने बल्ब की खोज की। एक दिन ऐसा आयेगा जब हमारे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी म.प्र प्रीमियर लीग में खेलेंगें। उसी सपने की ओर युवा शक्ति संगठन का हरके कार्यकर्ता कार्य कर रहा है।
    कार्यक्रम का उद्घाटन जैसीनगर में युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मंत्री प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज ठाकुर, डब्बू आठिया,धर्मेंद्र पटेल, सुनील ठाकुर एवं शिवदयाल बड़ोनिया द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसीनगर में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का पहला मुकाबला रॉयल इलेवन बिछुआ एवं बजरंग जेरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल इलेवन बिछुआ ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बजरंग जेरा की टीम ने 3 विकेट खोकर 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल इलेवन बिछुआ ने 6 विकेट खोकर 76 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अजय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    दूसरा मुकाबला चैंपियन जैसीनगर एवं रियल स्टार जैसीनगर के बीच खेला गया। रियल स्टार जैसीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 148 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चैंपियन जैसीनगर की टीम दबाव में आकर 5 विकेट खोकर मात्र 45 रन ही बना सकी और रियल स्टार जैसीनगर ने 103 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनिमेष (रियल स्टार जैसीनगर) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
    युवा शक्ति संगठन में 500 युवाओं ने ली सदस्यता
    युवा शक्ति संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर 500 से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जो युवाओं के बीच संगठन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ निरंतर जारी है और क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
    8 टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला राहतगढ़ में चैके-छक्के की बरसात
    मंत्री क्रिकेट महाकुंभ की इस सीरीज में राहतगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में गुरूवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ए.के. इलेविन क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट पर 30 रन बनाए, जिसके जवाब में हम साथ-साथ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में अजीम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    दूसरे मुकाबले में न्यू झंडा क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट पर 40 रन बनाए, जवाब में अली इलेविन ने 39 रन 10 विकेट पर बनाए, जिसमें न्यू झंडा क्रिकेट क्लब ने मैच अपने नाम किया।
    तीसरे मैच में राईन इलेविन ने 4 विकेट पर 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जबकि छोटा हसनपुर की टीम 55 रन पर सिमट गई। राईन इलेविन ने 74 रन से जीत दर्ज की और अनस प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
    चैथा मुकाबला कारतूस इलेविन और एस.ए. क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें कारतूस इलेविन ने 68 रन बनाए। जवाब में एस.ए. क्रिकेट क्लब 67 रन 5 विकेट पर ही सिमट गया और कारतूस इलेविन ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में क्रिस सिलावट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
    युवा शक्ति संगठन की पूरी टीम क्रिकेट महाकुंभ को सफल बनाने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी 18 जनवरी को बिलहरा चैकी मैदान में क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया जाएगा।
    जैसीनगर में आयोजित इस भव्य आयोजन में चंचल चैका, शिवराज राजपूत, प्रजापति, लखन दुबे, धर्मेंद्र पटेल, सरपंच नंदलाल चढ़ार, निरंजन राजपूत, आशुतोष तिवारी, दिवस सोनी,प्रशांत दीक्षित, विकास जोशी, प्रहलाद प्रजापति, पंकज राजपूत, ठाकुर, मुनिराज भारद्वाज, रविंद्र सिंह ,यशपाल सिंह, मोहित सिंह ठाकुर, सोहेल खान, लवकुश सिंह, नवनीत आठिया, कमल बिछुआ राधे विश्वकर्मा संजय दुबे , दिलीप भट्ट, आकाश विश्वकर्मा, लखन कोरी, जीतेंद्र रैकवार, कुलदीप दुबे, लक्ष्मण पटेल, मुकेश ठाकुर, गोलु अहिरवार, संजय नामदेव, छोटू विश्वकर्मा, नीलेश विश्वकर्मा, नीरज पटेल,तुलसीराम घोषी प्रमोद पटेल, देवेंद्र सोनी, विनोद सोनी, पीयूष मिश्रा,प्रशांत तिवारी, जितेंद्र जोशी, पंकज राजपूत, बृजेंद्र रैकवार, संतोष नामदेव , गजभन सिंह, लक्ष्मी विश्वकर्मा, तुलसीराम, अमन गौतम, विश्वजीत राजपूत, सत्यम ठाकुर, सोनू राजपूतआमोद, दीपेश घोषी, सुमित पाटकर विजय कोरी, निरंजन राजपूत, अमित ,नीरज ,अभिजीत, निहाल,राहुल, आमिर, सलमान, सचिन, विकास, जीतू ,वीरेंद्र, सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के सदस्य, ग्रामवासी, वरिष्ठ अतिथि एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र खेल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    By adminOctober 21, 20261

    सागर । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), सागर के…

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.