सागर । विधायक शैलेन्द्र जैन ने निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में नगर निगम सभाकक्ष में नगर निगम द्वारा किए जा रहे नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर बिंदुवार जानकारी ली।

बैठक में सीवर प्रोजेक्ट, टाटा, अमृत 2.0 एवं अमृत 3 योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विधायक श्री जैन ने संजय ड्राइव स्थित छोटे तालाब में किये जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों की जानकारी ली और सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आवश्यक निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई है उसको शीघ्र करें जिससे आवश्यक कार्यों को प्रारंभ किया जा सके। विधायक जी ने कहा कि शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर खेल के छोटे-छोटे मैदान एवं आडिटोरियम निर्माण कराने हेतु जगह चिन्हित करने की कार्रवाई करें। निगमायुक्त ने जानकारी दी कि निगम क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जहां पर सीवर प्रोजेक्ट एवं टाटा की पाईपलाइन नहीं बिछाई गई है उन क्षेत्रों में सीवर लाइन एवं पेयजल हेतु टाटा की पाईपलाइन बिछाने की योजना बना कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना, लोककर्म, भवन भूमि, स्वास्थ्य विभाग, जलप्रदाय शाखा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
बैठक में संजय तिवारी, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह , राजपूत, रामाधार तिवारी, आयुष शुक्ला सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।