सागर । शहर में गली-मोहल्ले की सड़के, नाले-नालियाँ हों या शहर में पार्क, मैदान और मुख्यमार्ग प्रत्येक सार्वजनिक जगह पर विशेष सफाई अभियान चलाकर संबंधित नगर निगम सफाईमित्र साफ-सफाई सुनिश्चित करें। शहरवासियों को स्वच्छता बनाये रखने हेतु लगातार प्रेरित कर उनके साथ मिलकर ऐसे प्रयास करें की शहर में दूर-दूर तक देखने पर स्वच्छता ही नजर आये। उक्त निर्देश निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को सुबह शहर का निरीक्षण करते हुए दिये।

उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अब्बल बनाने हेतु विजिबल क्लीनलीनेस घटक को विशेष ध्यान में रखते हुए छोटे छोटे पहलुओं पर मुस्तैदी से कार्य कर शहर को हर प्रकार से स्वच्छ बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कटरा बाजार में जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर निकलवाये और अवैध अतिक्रमण कर दुकाने लगाने वाले व्यापारियों की सामग्री जब्त कराई। उन्होंने कहा की कटरा मुख्य बाजार पूरी तरह व्यवस्थित साफ स्वच्छ सुंदर दिखे इसके लिए सभी रहवासियों व्यापारियों का जागरूक होना और सहयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की कटरा बाजार में सड़कों पर चार पहिया वाहनों की स्थाई पार्किंग न हो, लम्बे समय तक वाहन एक ही स्थान पर खड़ा देखकर सफाईमित्र उक्त वाहन मालिक और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से वाहन हटवाएँ। लम्बे समय तक वाहन एक ही स्थल पर खड़े रहने पर रोड स्वीपिंग के दौरान उसके नीचे स्वीपिंग नहीं हो पाती और कचरा पड़ा रह जाता है और वाहन हटने पर वह दिखाई देता है। सफाईमित्रों की मेहनत के बाद भी शहर गंदा दिखाई देता है। इसी प्रकार बैनर पोस्टर पर धूल मिट्टी जमी गन्दी दिखती हैं और जगह जगह कटे फ़टे बेनरो सहित दिवार पर चिपके पोस्टर आदि विजिबल स्वच्छता को प्रभावित करते हैं। ऐसे सभी कारणों को चिन्हित कर नोट करें और शीघ्रअतिशीघ्र इन कारणों को समाप्त करें ताकि शहर सब ओर से स्वच्छ सुंदर और आकर्षक दिखे।