सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकायाकरों की वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीम ने संपत्तिकर की बकाया राशि जमा न करने पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 5 लाख रुपए की बकाया राशि जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

निगम द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर लगभग 5 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। बकाया राशि की बार-बार सूचना एवं नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर निगम टीम द्वारा तालाबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्था द्वारा मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपए की बकाया राशि जमा कराई गई, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया गया। निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने अपील करते हुए कहा कि संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की बकाया राशि समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन हेतु करों की वसूली आवश्यक है, इसलिए बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समय पर भुगतान कर निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके।
तालाबंदी की इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, दिनकर शर्मा सहित समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।