सागर । श्री गहोई वैश्य समाज संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने की अध्यक्षता संपन्न हुई । बैठक में समाज में आयोजित आगामी कार्यक्रमों पर विचार कर निर्णय लिए गए।

बैठक में संरक्षक ओमप्रकाश रूसिया, अध्यक्ष (ट्रस्ट कमेटी) मनोज डेंगरे सचिव डॉ. संजीव कठल कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुहाने सहसचिव सचिन सिपोलिया सदस्यगण
आनंद ददरया, रमेश इटोरिया, मोहन रूसिया, सुधीर झुडेले, महेश इटोरिया, शरद गुप्ता (विश्ववारी), अतुल सरावगी, सृजन सुहाने उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को श्री मंदिर जी में श्री जगमोहन सरकार का प्रातःकालीन अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात यह भी निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी (रविवार) को
गहोई दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा श्री गेंडा जी उत्सव भवन से प्रारंभ होकर ग़ेड़ा जी धर्मशाला गुजराती बाजार में समारोह पूर्वक संपन्न की जाएगी । बैठक में निर्णय लिया गया कि मई में सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु उपस्थित सभी सदस्यों की सलाह से विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया तथा सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।