Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान
    • खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति
    • रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर
    • मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र
    • पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
    • जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
    • श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
    • बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » संस्कारित, चरित्रवान लोगों को आगे बढ़ाने से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी : भूपेन्द्र सिंह क्षत्रिय महासभा की रानगिर बैठक में वैवाहिक पत्रिका का विमोचन, गुफा मंदिर समिति को 5 लाख की सहयोग राशि दी
    ताजा ख़बरें

    संस्कारित, चरित्रवान लोगों को आगे बढ़ाने से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी : भूपेन्द्र सिंह क्षत्रिय महासभा की रानगिर बैठक में वैवाहिक पत्रिका का विमोचन, गुफा मंदिर समिति को 5 लाख की सहयोग राशि दी

    admin By adminDecember 14, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । समाज को धर्म, संस्कृति और संस्कारों की ओर ले जाना है और नशे से बचाना है। समाज के संस्कारित और चरित्रवान लोगों को आगे बढ़ाने से समाज की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास की तरह समाज की बेटियों के लिए तहसील और ब्लाक स्तर पर छात्रावासों की व्यवस्था करना चाहिए। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने रानगिर में आयोजित जिला क्षत्रिय महासभा सागर की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की वैवाहिक पत्रिका का विमोचन किया गया साथ ही रानगिर स्थित गुफा मंदिर स्थल पर निर्माण कार्य के लिए अपनी ओर से 5 लाख रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में उसकी पूजा होती है जो निस्वार्थ देता है लेता कुछ नहीं। हम सभी को प्रकृति से यह शिक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि सूर्य,चंद्रमा, समुद्र, नदियां, वृक्ष इसलिए पूजे जाते हैं क्योंकि ये बिना प्रतिदान लिए दुनिया को प्रकाश,वर्षा, जल, फल, छाया उपलब्ध कराते हैं। इसी प्रकार जो भी समाज के उत्थान के लिए समय और धन दे उसका सम्मान होना चाहिए। शास्त्रों में लिखा है कि स्वार्थी व्यक्ति सूखी लकड़ी के समान है जिससे न छाया मिलती है और न ही फल। परोपकार धर्म है और दूसरों को पीड़ा देना पाप है। उन्होंने कहा कि दानवीर कर्ण ने इंद्र के मांगने पर अपने कवच -कुंडल तक दान में दे दिए थे यही क्षत्रियों का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हमें क्षत्रिय समाज को आदर्श समाज बनाना है। समाज को आर्थिक, शैक्षणिक रूप से सशक्त होना चाहिए। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है इसी से आने वाली पीढ़ी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकेगी। यदि हमारा जीवन सादगीपूर्ण और व्यसन विहीन हो तो अपव्यय रुकता है और आर्थिक सक्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत करना हमारी संस्कृति में नहीं था। क्षत्रिय युद्ध पर भी जाता तो तिलक और आरती से उसका स्वागत सम्मान होता था। हमें फूल मालाओं की जगह रोरी के लिलक से स्वागत की परंपरा पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूल मालाओं की जगह बच्चों के शिक्षण में काम आने वाली सामग्री भेंट करें।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने समाज जनों से कहा कि हर तहसील ब्लाक में 20-25 सक्षम लोग समाज की बेटियों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं, आर्थिक सहयोग से किराये की जगहें लेकर दस बीस छात्राओं का निःशुल्क कन्या छात्रावास संचालित करें। बेटियां पढ़ेंगी तो समाज तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में क्षत्रिय समाज की वैवाहिक पत्रिका के प्रकाशन पर चर्चा हुई थी। इसको क्रियान्वित करते हुए हमारे कार्यालय ने पहल करते हुए वैवाहिक पत्रिका का आज विमोचन समाज जनों ने किया है जिसमें 45 विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा हैं। इस पत्रिका में प्रति माह नाम जुड़वाने के लिए कार्यालय में नाम दिए जा सकते हैं। इस पत्रिका में समाज तथा हमारे महापुरुषों के इतिहास व सामाजिक गतिविधियों, उपलब्धियों आदि पर लेख भी प्रकाशित किए जा सकते हैं। समाज के युवाओं की झिझक तोड़ना जरूरी है इसके लिए क्षत्रिय महासभा की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह आगे आकर एक परिचय सम्मेलन आयोजित करें जिसमें समाज के युवक युवतियां अपना परिचय दे सकें। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने हरसिद्धि मैया रानगिर के विकास कार्यों तथा इसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का आभार और अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की मासिक बैठकें विभिन्न धर्मस्थलों पर आयोजित हों। पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि अपने मंत्रित्व कार्यकाल में पूर्व नगरीय विकास मंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने विवेकाधिकार से एक करोड़ की राशि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना सागर में कराने के लिए स्वीकृत की थी। यह महाराणा प्रताप की प्रदेश की सबसे भव्य प्रतिमा होगी जिसकी शीघ्र स्थापना होगी। उन्होंने महाराणा प्रताप कन्या छात्रावास में निवासरत 45 बच्चियों का सभी प्रकार का व्यय और शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन की सुविधा अपनी ओर से उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योगदान साधारण नहीं है। जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह ने बैठक की रूपरेखा रखी तथा संगठन की साल की बैठकों, आंदोलन ज्ञापन की जानकारियों , उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बैठक को महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष अभिजीत सिंह गोल्डी, प्रवक्ता राजेश सिंह परासरी ने भी संबोधित किया। क्षत्रिय महासभा की बैंक, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा समितियों के सदस्यों ने अपने क्षेत्र की लाभकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी बैठक में रखी।
    बैठक का आरंभ वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल के चित्रो पर माल्यअर्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। बैठक का संचालन रणधीर सिंह मासाब पटना ने किया, आभार प्रदर्शन राहुल सिंह ने किया। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती रितु राहुल सिंह पीपरा, सीमा ठाकुर बन्नाद, नंदिनी राजपूत खुरई, ज्योति चौहान, अंकिता गौर, निरूपमा गौर, विशाखा सिंह, सविता ठाकुर, देवेन्द्र सिंह मिंटू चौरा, अनिरूद्र सिंह सरपंच रानगिर, व्रजभान सिंह पाटई, रघुराज सिंह पाटई, डॉ. शिवराज सिंह रामपुर, सत्यनारायण सिंह सरखेड़ा, भरत मासाब, शिवेन्द्र सिंह पाटई, रोहित सिंह मानेगांव, डॉ. दीपेन्द्र सिंह पाटई, सुनील सिंह सेहरी, रामअवतार सिंह रानगिर, जाहर सिंह सेहरी, नारायण सिंह राजपूत, चन्द्रभान सिंह रानगिर, प्रदीप सिंह हाकम सिंह पाटई, श्रीराम सिंह क्षीर, वहादुर सिंह बेरखेड़ी, किशोर सिंह, जगत सिंह रामपुर, राजेंद्र सिंह बरकोटी, जाहर सिंह बिजौरा, गोविन्द सिंह सरपंच बरखेड़ा, प्रताप सिंह सागौनी, अर्जुन सिंह धनगुवां, भुपेन्द्र सिंह सोलंकी, जगत सिंह उदयपुरा, शत्रुघन राजपुत, जितेंद्र सिंह ऐडवोकेट, मनीष सिंह बडगान, बीनू शमशेरजंग बहादुर राढ़ा, राजेन्द्र सिंह रानगिर, जाहर सिंह सीरी, लखन सिंह दादा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह किस्सु, देवेन्द्र सिंह अटारी, रामकृष्ण सिंह लंम्बरदार, रविन्द्र सिंह गम्भीरिया, देवराज सिंह सरखेड़ा, आकाश सिंह भापेल, देवेन्द्र सिंह हिलगन, रविन्द्र सिंह मढपिपरिया, सतपाल सिंह, जगत सिंह रामपुर, देवेन्द्र सिंह ऐडवोकेट, सुधीर सिंह केसली, माधव सिंह कर्रापुर, लखल सिंह कुसुमगढ़, सुरेशसिंह पढ़ा, राजकुमार सिंह धनौरा, मिलन सिंह हिनौता, नरेश सिंह मेनवारा, विक्रम सिंह सागौनी, रवि सागौनी, राजू भैया जैसीनगर, मालथौन से जयत सिंह बुंदेला नगर परिषद अध्यक्ष, बादाम सिंह सिसौदिया, सिरनाम सिंह तौमर अटा, रामकुमार सिंह बघेल, शिवराज सिंह, अनिरूद्र सिंह मुहासा, रविन्द्र सिंह बरोदिया कलां, देवेन्द्र सिंह बुंदेला सेमरा, राजपाल सिंह परमार मांदरी, बैकिंग सलाहकार समिति सदस्य बलवंत सिंह कर्रापुर, एस.एस तौमर, चिकित्सा समिति डॉ. शैलेन्द्र सिंह, शिक्षा समिति अजब सिंह ठाकुर जरूआखेड़ा, सूर्यपाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह राजपूत, दरयाव सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह राजपूत देवरी, कृषि समिति एमएस ठाकुर, सुमित धनौरा, राजपाल सिंह सिंगपुर, एमएस ठाकुर निर्तला, मनीष सिंह पटौआ, शैलेन्द्र सिंह पटौआ, शिवराज सिंह बेरखेड़ी, गोविन्द सिंह ऐडवोकेट कर्रापुर, एसएस बघेल, सोबरन सिंह तौमर, पिंटु सिंह बहेरिया, बहेरिया साहनी से आकाश सिंह व हरिओम सिंह, कमल किशोर सिंह कंदारी, राममिलन सिंह डिलाखेड़ी, गोविन्द सिंह सहावन, लक्ष्मण सिंह पिपरिया, राजेश सिंह कमलपुर भूसा, रामअवतार सिंह कंदारी, नत्थू सिंह साब, नरेद्र सिंह बामौरा, सहित लगभग 1500 से अधिक संख्या में समाजजन, मातृशक्ति, युवा साथी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    By adminOctober 21, 20261

    सागर । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), सागर के…

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामदेव जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित,मंडी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा पत्र

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पुलिस स्मृति दिवस _ SAF ग्राउंड में सम्मान परेड का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों का किया सम्मान

    October 21, 2026

    खुरई क्षेत्र के 5 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए 91.25 लाख की स्वीकृति

    October 21, 2026

    रबी सीजन के लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो,बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दें — कमिश्नर

    October 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024524

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025309
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.