सागर । पिछले 6 वर्षों से राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू द्वारा सागर में निरंतर कथा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी सागर को बापूजी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है।
कथा खेल परिसर के बाजू वाला मैदान पर 15 दिसंबर से 21 दिसंबर आयोजित होना है। 14 दिसंबर को चिन्मयानंद बापू का सागर आगमन हुआ।इस उपलक्ष्य रविवार को वाहन रैली एवं कलश यात्रा मोती नगर से प्रारंभ हुई और खेल परिसर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई।

यात्रा का शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पर जिला शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में मुख्य यजमान श्रीमति प्रतिभा अनिल तिवारी जो कलश लेकर चल रही थी ,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कलश की पूजा अर्चना की। स्वागत कर्ताओं में सेवादल परिवार से अन्नू घोषी,रवि जैन,लकी पंडा,आकाश चौधरी,राकेश जैन,तरूण सैनी,आकाश नामदेव, अमन,बाबू , शिव शंकर मिश्रा , मयंक वेद , अजय श्रीवास्तव, तरुण बड़ोनिया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।