सागर । कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर शाहगढ़ क्षेत्र में सोयाबीन के अवैध भंडारण करने पर व्यापारियों पर पुलिस कार्यवाही की जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। एसडीएम नवीन सिंह ठाकुर ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा कृषि उपज मंडी समिति शाहगढ के व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर भंडारित उपज सोयाबीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

जिसमें कई व्यापारियों की दुकान/गोदामों पर सोयाबीन का अवैध भंडारण पाया गया जिससे शासन की संचालित भावान्तर योजना 2025 में दुरूपयोग करने की संभावना उत्पन्न होती है जिसके विरूद्ध अवैध भंडारण करने के कारण संबंधितों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के 316, 318 समेत विभिन्न उपबंधों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिन व्यापारिक फर्मों पर
एफआईआर दर्ज की गई उनमें गुप्ता ब्रदर्स, राघव ट्रेडर्स, गुरुकृपा ट्रेडर्स,
गुरुदेव ट्रेडर्स, नयन ट्रेडर्स एवं सुपार्श्वनाथ ट्रेडिंग कंपनी शाहगढ़ शामिल हैं ।
