सागर। गऊधा धाम में आयोजित अखिल भारतीय चढ़ार समाज के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि चढ़ार समाज अनुशासन, कर्मठता, मेहनत, सच्ची निष्ठा तथा सनातन धर्म का प्रतीक है। वे चढ़ार समाज के इस कार्यक्रम में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।

युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि समाज के पूर्वजों ने यही संदेश दिया है कि मेहनत में मान है और एकता में सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज या व्यक्ति तभी आगे बढ़ता है जब वह शिक्षा से पहले संस्कार, अहंकार से पहले विनम्रता तथा ईश्वर से पहले माता-पिता की पहचान कर लेता है। यही हमारी विचारधारा है और इसी पर हम आगे बढ़ रहे हैं। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी बनता है, वही आगे बढ़ता है। सबसे पहले संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति गुणी होता है और गुणी व्यक्ति हर जगह अपना सम्मान करा लेता है। धर्म के मार्ग पर चलने से मन, वाणी और विचार शुद्ध होते हैं।अविराज सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन रूपी वृक्ष का आधार है। शिक्षा ही हमें जीवन के संघर्ष के लिए तैयार करती है। शिक्षा से यह भावना आती है कि जो कुछ मिला है, वह प्रभु का दिया हुआ है और लौटकर प्रभु में ही जाना है। शिक्षित व्यक्ति पूरे संसार में सम्मान पाता है। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में अच्छे-बुरे की पहचान होती है और यदि हम शिक्षित नहीं होंगे तो सच्चा मित्र भी नहीं पहचान पाएंगे। अविराज सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा हैं। यदि युवा संस्कारी और शिक्षित हैं तो समाज संगठित और मजबूत होता है। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा पाप खुद को कमजोर समझना है। अपने मन पर विजय प्राप्त करना ही जीवन की सबसे बड़ी जीत है। जिस युवा ने अपना मन जीत लिया, वह कभी नशे की लत, गलत आचरण या अन्य बुराइयों में नहीं फंसेगा। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं। प्रतिभा ईश्वर से मिलती है, इसलिए उनके प्रति नतमस्तक रहें और सम्मान समाज से मिलता है, इसलिए समाज के हमेशा आभारी रहें।
अविराज सिंह ने कहा कि मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से विवाद नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता। उन्होंने कहा कि गौऊधा धाम पहले किस हालत में था, यह आप सभी जानते हैं। पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने 5 करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया। खुरई विधानसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश का इकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां 55 हजार आवास बने हैं। मालथौन और बांदरी में महाविद्यालय बन गए हैं, जिससे युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ता। बिजली व्यवस्था, पार्क, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, स्टेडियम, पक्की सड़कें बनाई गई हैं। अविराज सिंह ने कहा कि चढ़ार समाज की मालथौन में जल्द ही धर्मशाला बनेगी तथा समाज की हर मांग को पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में संदीप चढ़ार राष्ट्रीय समाज अध्यक्ष, हरपाल चढ़ार ब्लॉक अध्यक्ष, कोमल चढ़ार जिला उपाध्यक्ष, राजेश चढ़ार प्रदेश अध्यक्ष, संजू चढ़ार युवा ब्लॉक अध्यक्ष, सीताराम चढ़ार युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुनील चढ़ार संयोजक, सोनू चढ़ार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।