सागर । संकल्प फाउंडेशन ने MP-15 WhatsApp चैटबॉट के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान का पहला चरण तिली वार्ड से शुरू हुआ जहां स्थानीय नागरिकों को चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं शिकायत पंजीयन, सुझाव, जनसमस्या समाधान और संगठन की गतिविधियों की त्वरित जानकारी के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हर वार्ड के नागरिकों तक शीघ्र, सरल और सटीक जानकारी पहुंचाना लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी अग्रणी रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों को डिजिटल सुविधा से जुड़ने, तकनीक को समाजहित में अपनाने तथा संवाद को तेज और प्रभावी बनाने की अपील की। अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई को बढ़ावा मिलेगा, इसलिए अधिक से अधिक नागरिकों को सोशल प्लेटफॉर्म आधारित सेवा का हिस्सा बनना चाहिए।
अभियान का शुभारंभ तिली वार्ड से किया गया, जहां अध्यक्ष तिली वार्ड श्री कमलेंद्र जाटव की उपस्थिति में नागरिकों को चैटबॉट से जुड़ने एवं डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान तिली वार्ड के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक चैटबॉट से जुड़कर इस पहल का स्वागत किया। फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर जानकारी प्रदान की और सेवा के उपयोग के लिए सहायता की। संकल्प फाउंडेशन ने बताया कि आने वाले दिनों में यह जागरूकता अभियान शहर के अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सके। इस दौरान नमन चौबे , अजय चौरसिया , मोहित ठाकुर , सागर जाटव , रत्नेश जाटव आदि उपस्थित रहे ।