सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 20 एवं 21 नवम्बर को आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने साथ भाग लिया।
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि 20 एवं 21 नवम्बर को आयोजित गतिविधियों के प्रथम चरण में रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुईं। प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रचनात्मकता और संदेशों के माध्यम से उत्कृष्ट दी।

अभियान के दूसरे दिवस मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा छात्र, नर्सिंग छात्र एवं अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया।
दो दिवसीय आयोजन का नेतृत्व अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, एवं डॉ. अभय तिर्की द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से मनोरोग चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय प्रसाद तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इसके अतिरिक्त डॉ. अनुराग सहित सभी विभागों के समस्त PG छात्रों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।
बीएमसी
द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान छात्रों एवं समाज दोनों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रभावशाली एवं सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।