सागर । निगम आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने नगर निगम कार्यालय में एसआईआर सर्वे कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ श्रीमती रेशमा कोरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंतनगर मतदान क्रमांक 172 द्वारा 65.46 प्रतिशत,श्रीमती नेहा चौरसिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरव्याऊ मतदान क्रमांक 151 द्वारा 72.82 प्रतिशत,परियोजना कार्यालय सागर शहरी श्रीमती उर्मिला कोरी भाग संख्या178 आंगनबाड़ी सहायिका काकागंज वार्ड केन्द्र क्रमांक 98 शहरी परियोजना क्रमांक 2 द्वारा 64.33 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत संचालित एसआईआर सर्वे लोकतंत्र का उत्सव है, जिसमें हर मतदाता का सही पंजीकरण और जानकारी का सत्यापन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदान प्रक्रिया की रीढ़ होते हैं, जो प्रत्येक घर-घर जाकर नागरिकों तक चुनाव आयोग की योजनाएँ और प्रक्रियाएँ पहुँचाते हैं। ऐसे में उनका समर्पित कार्य लोकतंत्र की मजबूती का आधार बनता है। निगम क्षेत्र में संचालित एसआईआर सर्वे में बीएलओ की सक्रिय भूमिका के कारण बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सर्वे कार्य को सटीकता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया।
निगमायुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निगम क्षेत्र के सभी बीएलओ से कहा है कि मतदान केंद्रवार मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष मतदान का आधार है। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में तत्परता, ईमानदारी और पारदर्शिता दिखाने वाले बीएलओ दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि यदि किसी वार्ड में अब भी मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन बाकी हो तो उसे शीघ्रता से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सम्मानित बीएलओ ने भी आयुक्त श्री खत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा ।