सागर । जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सीहोरा क्षेत्र के विकास के लिए 2 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए सीहोरा का भ्रमण किया जहां सर्वप्रथम पिछले 6 दिनों से चल रही भागवत कथा में शामिल हुए गुरूजी का आशीर्वाद लिया।

इसी दौरान सीहोरा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपूत से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिस चौकी का निर्माण हम सभी के लिए जरूरी है लेकिन जहां पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है वहां संत रविदास का मंदिर है इसलिए मंदिर को यथावत रखते हुए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाये। जिस पर श्री राजपूत ने आश्वासन देते हुए कहा कि मंदिर आस्था का केन्द्र है तथा चौकी आप सभी के लिए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए है आप लोगों के सुझाव अनुसार ही आपके क्षेत्र में विकास कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से फोन पर चर्चा की एवं सीहोरा वासियों के लिए 2 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की घोषण की, जिसमें मुख्य रूप से धसान नदी पर घाट निर्माण हेतु 25 लाख, मुक्तिधाम निर्माण हेतु 10 लाख, बस स्टैण्ड पर निर्माण हेतु 6 लाख, मंगल भवन निर्माण हेतु 25 लाख, पंचायत भवन नवीनीकरण हेतु 6 लाख, खेल मैदान निर्माण हेतु 50 लाख के साथ ही सीहोरा ग्राम के आंतरिक मार्गों में सीमेंट कंक्रीट एवं नाली निर्माण हेतु 20 लाख रूप्ये के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर 2 स्टाप डेमों का शेष कार्य कराने हेतु सहमति दी। विधानसभा चुनाव के पूर्व में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति भिजाई थी परंतु जिस स्थल पर मूर्ति लगाई जानी थी वहां पर अवैध कब्जा पाया गया जिसके कारण चबूतरा निर्माण नहीं हो पाया जिसको लेकर मूर्ति स्थल का एस.डी.ओ. प्रजापति, सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा अन्य अधिकारियों के साथ श्री राजपूत द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा की जल्द ही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाई जायेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र पप्पू राय, सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।