सागर । संकल्प फाउंडेशन द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग एलिवेटेड कॉरिडोर, बस स्टैंड के सामने एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने वहाँ लगाए गए उन तिरंगों को हटाया जो ध्वज संहिता के अनुरूप नहीं थे या गलत स्थिति में लगाए गए थे तथा अब फट चुके थे ।

अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रध्वज केवल प्रतीक नहीं है, बल्कि भारत की अस्मिता, इतिहास और बलिदान की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए उसका सम्मान बनाए रखना और जहाँ भी तिरंगे गलत तरीके से लगे दिखाई दें, वहाँ सुधार के लिए तत्पर रहना नागरिक धर्म है और हम इस प्रयास के लिए सजग रहें कि कहीं भी इस प्रकार से तिरंगा न लगाए की बाद में उनकी स्थिति अपमान जनक हो जाए । इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी अभियान की सराहना की और इसे राष्ट्रध्वज सम्मान का प्रेरक उदाहरण बताया। अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ़ गलत तिरंगों को हटाना भर नहीं है बल्कि समाज में यह संदेश फैलाना है कि तिरंगा मात्र कपड़ा नहीं अपितु यह हमारे देश की गरिमा और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ध्वज संहिता का पालन करें और जहाँ भी तिरंगा सम्मानहीन अवस्था में दिखाई दे तो उसके सुधार में सक्रिय भागीदारी निभाए ।
संकल्प फाउंडेशन ने यह भी घोषित किया कि आने वाले दिनों में ऐसे जागरूकता अभियानों को अन्य स्थानों पर भी चलाया जाएगा ताकि शहर का हर तिरंगा गर्व, अनुशासन और सम्मान के साथ लहराता रहे। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष , शुभम नामदेव , निशांत जैन , स्वराज उपाध्याय, कार्तिक जाटव , गोपाल तिवारी , सागर जाटव इत्यादि उपस्थित रहे ।