सागर। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने ग्राम दुगाहा कलॉ, ग्राम खिरिया कलॉ और ग्राम ललोई के शासकीय विद्यालयों में कुल 13.50 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करने के साथ ही ललोई हाई स्कूल में विद्यार्थियों को निःशुल्क साईकिलें वितरित की। उन्होंने दुगाहा कलॉ, खिरिया कलॉ और ललोई के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित भी किया।

श्रीमती सिंह ने कहा कि आज ललोई के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। आपके पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक श्री सिंह के प्रयासों से गांव में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ललोई में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, ललोई से आसोली मार्ग, हाई स्कूल का उन्नयन एवं नवीन भवन, शासकीय हाई स्कूल व माध्यमिक शाला में बाउंड्रीवॉल, अहिरवार समाज का सामुदायिक भवन, नल-जल योजना, स्कूल परिसर में चबूतरा एवं टीनशेड, पेयजल टैंकर तथा फर्श निर्माण आदि अनेक कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल मरम्मत से बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा निःशुल्क साइकिल वितरण से दूर-दराज से आने वाले बच्चों को गर्मी, बारिश व कड़ी धूप से राहत मिलेगी। बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। श्रीमती सिंह ने बच्चों से अच्छे से पढ़ने-लिखने, अनुशासन बनाए रखने और बड़े पदों पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का संपूर्ण विकास संभव है। खेल-कूद के क्षेत्र में भी खेल मैदान बनवा रहे हैं और प्रतियोगिताएं करा रहे हैं ताकि बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने पर श्रीमती सिंह ने इसे बहनों के लिए सबसे बड़ी सौगात बताया। इससे बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं और घर-गृहस्थी के साथ बच्चों की जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में आपके पूर्व गृहमंत्री , विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इतने कार्य कर दिए हैं कि कोई गांव ऐसा नहीं बचा जहां विकास न पहुंचा हो। जो भी शेष कार्य बताए जाएंगे, उसे भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में जी.पी.अहिरवार बीईओ, अरविन्द मिश्रा प्राचार्य, शिवलाल अहिरवार, ज्योति दांगी शिक्षक, राजेश्वरी दांगी, श्रीमती मीना देवी कुशवाहा न.परि.अध्यक्ष, बुंदेल सिंह जनपद अध्यक्ष, बादल सिंह सरपंच, नीतेश कुमार यादव, निरंजन सिंह ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर, रामरतन यादव, तोरण राय, मेहरवान सींग, दिनेश सिंह ठाकुर, नितिन ठाकुर, बलवीर सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, अरविंद लोधी, सुरेन्द्र सिंह, रामसहाय कुशवाहा, मंगल सिंह, रामाधार शर्मा, इमरत सिंह, माधव सिंह, राहुल राजपूत, अक्षय जैन, प्रकाश सिंह सरपंच, मनोज सिंह सरपंच, प्रभान अहिरवार, नरेश सिंह सहित ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।