सागर । नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह सुभाषनगर वार्ड पहुंचकर यहां से शिफ्ट हो चुकी डेयरियों और उक्त वार्ड में अब भी संचालित की जा रहीं डेयरियों का जायजा लिया। उन्होंने विगत सप्ताह सुभाषनगर वार्ड एवं भगवानगंज वार्ड का निरीक्षण कर यहां डेयरी संचालित करने वाले 7 संचालकों को डेयरी शहर से बाहर ले जाने की समझाइस देने के साथ 1-1 हजार रूपये का जुर्माना करवाया था और दिये गए निर्धारित समय में डेयरी बाहर न ले जाने पर प्रतिदिन दो गुना जुर्माना करने की बात कही थी।

सुभाष नगर वार्ड में अब भी डेयरी संचालित कर रहे आकाश यादव पर 8 हजार का जुर्माना किया गया। पहले भी इनका 1 हजार का चालान कट चुका है इन्हें अपनी डेयरी शहर से बाहर शिफ्ट करने हेतु 2 दिन का समय और दिया गया है। रामकुमार बाबू लाल राय का 8 हजार का चालान किया गया, एक अन्य डेयरी संचालक प्रभु यादव पर 16 हजार का चालान और 3 दिन का समय दिया गया है। उक्त कार्यवाही के साथ ही भवन भूमि अनुज्ञा, मकान के नक्शा की जाँच करने के निर्देश निगमायुक्त ने दिये, उन्होंने कहा की चालान ना जमा करने पर जुर्माना राशि संपत्ति कर में जोड़ी जायेगी। उक्त तीनों डेयरी संचालकों पर कुल 32 हजार जुर्माना किया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे व डेयरियों में पशुओं को बाँधने व चारा डालने हेतु बने पक्के खुनेते आदि को तुड़वाया गया। नगर और नागरिकों के हित के लिए शहर से डेयरी बाहर शिफ्ट न करने वालों पर भारी-भरकम जुर्माना तो किया ही जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की यदि समय देने के बाद भी डेयरी शहर से बाहर नहीं की जाती है तो नगर निगम की विभिन्न सुविधाओं और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जायेगा। शहर में डेयरी संचालित करने वाले डेयरी संचालकों को पहले जिन सुविधाओं और योजनाओं सेवाओं का लाभ दिया गया है वह भी बापस लिया जायेगा। उन्होंने कहा की शहर में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने के उद्देश्य को शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा। इसके लिए शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर दिन पे दिन नगर निगम की कार्यवाही कठोर होगी। उन्होंने कहा की शहर से डेयरी विस्थापन की यह मुहिम जल्दी ही अंतिम पड़ाव को प्राप्त करेगी। इस मुहिम के दौरान बहुत से जागरूक डेयरी संचालकों का सहयोग मिल रहा है। डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में डेयरी संचालकों की मांग अनुरूप विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इससे बहुत से डेयरी संचालक अपने पशुओं को यहां विस्थापित कर रहे हैं।और जो भी मूलभू आवश्यकतायें होंगी वो निगम प्रशासन तत्परता से उपलब्ध कराएगा। परन्तु शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले प्रत्येक डेयरी का शहर से बाहर जाना अनिवार्य है। आप सभी डेयरी संचालक निगम प्रशासन का सहयोग करें। आपकी डेयरियों को शहर से बाहर हफसिली या अन्यत्र जहाँ भी लेकर जाना है निगम प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने समस्त डेयरी संचालको से अपील करते हुए कहा की अपनी अपनी डेयरी शहर से बाहर डेयरी परियोजना स्थल हफसिली में ले जाएं या अन्यत्र जहां आपको सुविधा हो वहां ले जाकर विस्थापित करें। उन्होंने कहा की खेल परिसर मैदान के सामने निर्मित नगर निगम के नवीन भवन में डेयरी विस्थापन विभाग का अलग से काउंटर बनाया गया है ताकि डेयरी विस्थापन में सहयोग करने वाले डेयरी संचालकों को सहज सहयोग मिल सके उन्हें भटकना न पड़े। जिन डेयरी संचालकों के पास हफसिली में प्लॉट उपलब्ध नहीं हो पाएं हैं वे निगम प्रशासन के डेयरी विस्थापन विभाग काउंटर पर सम्पर्क करें उन्हें उनकी डेयरी क्षमता अनुरूप प्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा। हफसिली का उक्त डेयरी परियोजना स्थल प्रकृतिक वातावरण से परिपूर्ण है पशुओं हेतु अनुकूल वातावरण है पर्याप्त पानी की उपलब्धता है।आवश्यकता पड़ने पर और भी ट्यूबवेल बोर आदि कराएं जायेंगे। इसके साथ ही अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया होंगी। पशु बाजार भी हफसिली में लगाया जायेगा इसके लिए एक विशाल टीन शेड सहित पशु बाजार क्षेत्र विकसित किया गया है।