सागर । जो राष्ट्र अपने इतिहास में महापुरुषों के योगदान, त्याग और बलिदान को सम्मान नहीं देता वह राष्ट्र गुलामी की ओर चला जाता है। महापुरुषों के योगदान को हम सभी जन जन तक नहीं पहुंचाएंगे तो अगली पीढ़ी उनके बारे में कैसे जानेगी। यह विचार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वें जन्मजयंती वर्ष पर आयोजित यूनिटी मार्च के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खुरई के सरदार वल्लभभाई पटेल आडिटोरियम परिसर में 50 लाख की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े के नेतृत्व में निकाले गये यूनिटी मार्च में सांसद श्रीमती वानखेड़े ने सभी को आत्मनिर्भर संकल्प और नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान की शपथ सभी को दिलाई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को अपने साहस, बुद्धिमत्ता और संगठन क्षमता से अखंड भारत बनाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल के बनाए भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बना दिया। उन्होंने कहा कि भारत के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान के इतिहास को कांग्रेस की सरकारों ने देश से छिपाए रखने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल को देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल की बनवाई और उनके जन्मदिवस को देश भर में एकता दिवस के रूप में मनाना आरंभ किया। उन्होंने बताया कि हमने खुरई में दस करोड़ की लागत से निर्मित आडिटोरियम का नाम स्वप्रेरणा से सरदार वल्लभ भाई पटेल आडिटोरियम रखा। शीघ्र ही इस आडिटोरियम के प्रांगण में 50 लाख की लागत से निर्मित सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापना की आधारशिला रखे जाने का कार्यक्रम सांसद श्रीमती लता वानखेड़े व जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की उपस्थिति में आयोजित होगा। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि आज हमारे पास जो स्वतंत्रता है वही जीवन का सबसे बड़ा आधार है। एक भारत श्रेष्ठ भारत सरदार पटेल का संकल्प था। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि तेजी से आर्थिक और सैन्य रूप से सशक्त होते भारत को कमजोर करने के लिए आज कुछ वैश्विक शक्तियां हमारे पड़ोसी देशों को मोहरा बना कर षड्यंत्र कर रही हैं। आतंकवादी हमले, लव जेहाद जैसी घटनाएं इसी का परिणाम हैं। हमारी धर्म, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास यदि सुरक्षित नहीं रहेगा तो हमारा जीवन भी सुरक्षित नहीं रहेगा। सांसद व भाजपा की महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल भारत की माटी के ऐसे लाल थे जिन्होंने जिन्होंने खंड-खंड भारत को अखंड भारत में बदल दिया। अलग-अलग मत वाली 562 रियासतों को एक करने का काम अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और अपनी सांगठनिक क्षमता से उन्होंने किया। सांसद श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम में इसलिए शामिल किया गया है ताकि उन्हें पता चले कि किन किन महापुरुषों ने देश के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें दिलों, आत्माओं को ऐक करना है और एक सूत्र में बंध कर विभाजनकारी शक्तियों को हराना है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया । सभा के पूर्व खुरई नगर के मुख्य मार्गों से निकाले गये यूनिटी मार्च का अनेक स्थानो पर स्वागत द्वारो व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी राहुल जैन, रविन्द्र सिंह राजपूत, राजपाल सिंह, अनिल पाराशर, नीतेश यादव नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम मनोज चौरसिया, सीएमओ राजेश मेहतेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीतिराज पटेल, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, बलराम यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह ठाकुर, सोनू चंदेल, मेहरबान अहिरवार, मदन कुशवाहा, गणेश पटेल, जयराम अहिरवार, प्रवीण जैन गढ़ौला, रामशास्त्री शुक्ला, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष ऊषा ठाकुर, माधवी सोनी, नेहा सचदेव, प्रतिभा पुरोहित, अंकित सिंह, जितेन्द्र सिंह धनौरा, सौरभ नेमा, कांशीराम मास्टर, रणवीर सिंह गब्बर, बल्ली सोनी, मनीराम यादव, सागर से पहुंचे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष हरीराम सिंह, रामेश्वर नामदेव, निकेश गुप्ता, विक्की गौतम, मनीष चौबे, आशालता सिलाकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनता व स्कूली छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नीतिराज पटेल ने किया।