Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

    June 6, 2026

    कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

    June 6, 2026

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान
    • कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा
    • महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मालथौन में 5 करोड़ लागत से भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय व स्मारक बनेगा : भूपेन्द्र सिंह 7.5 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया
    ताजा ख़बरें

    मालथौन में 5 करोड़ लागत से भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय व स्मारक बनेगा : भूपेन्द्र सिंह 7.5 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया

    admin By adminNovember 15, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। मालथौन नगर में दबंगों से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर 5 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा स्मारक संग्रहालय व उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। मालथौन में आदिवासी भाई बहिनों की एक एक इंच भूमि से दबंगों का कब्जा हटाया जाकर भूमि उन्हें वापस दिलाई जाएगी। यह घोषणा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी समुदाय के समक्ष की है।

    विगत दिनों दबंगों पर कार्रवाई कर उनके कब्जे से मुक्त कराई गई 100 एकड़ भूमि के 50 ऐसे आदिवासी भूस्वामियों के नाम पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने मंच से पढ़े जिनको उनकी जमीनें प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कर वापस दिलाई गई हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने साम्राज्यवादी अंग्रेजों के खिलाफ देश और आदिवासी समाज की आजादी, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासी समुदाय व देश में अंग्रेजों के खिलाफ चेतना जगाई। वे त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के ऐसे उजले दीपक थे जिसकी रोशनी सदियों तक भारत को राह दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की यही ज्योति हमारे आदिवासी समाज को गुलामी से गौरव की ओर ले गई। उन्होंने कहा कि मालथौन नगर के मध्य में 5 करोड़ की लागत से 2 एकड़ भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में भव्य स्मारक बनेगा जिसमें उनकी भव्य प्रतिमा तथा आदिवासी संग्रहालय होगा। उन्होंने कहा कि हमारा आदिवासी समाज वीर, गौरवशाली, स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त समाज है। भोपाल की रानी कमलापति ने मुगलों के विरुद्ध स्वाभिमान की रक्षा में अपने बेटे का बलिदान किया और स्वयं जलसमाधि ली लेकिन अपनी गरिमा गौरव की रक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदल कर आदिवासी समाज की भोपाल की रानी कमलापति के नाम पर करके उनकी स्मृति को चिरस्थाई बना दिया। आदिवासी समाज के बच्चे पढ लिख कर आगे बढ़ सकें इसके लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय, सभी स्थानों पर आवासीय छात्रावास, माडल स्कूल बनाए हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने 50 आदिवासी परिवारों की जमीनों को दबंगों के कब्जे से मुक्त करा कर वापस कराया है। दबंगों को जेल भिजवाया है। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेरे होते किसी भी आदिवासी परिवार पर अन्याय व शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। आदिवासी परिवारों की एक एक इंच भूमि उन्हें वापस दिलाई जाएगी। उन्होंने आदिवासी समुदाय से कहा कि एसडीएम मनोज चैरसिया यहां उपस्थित हैं, जिन आदिवासी परिवारों को लोभ लालच धमकी देकर जमीनें लिखवाई गई हैं वे अपनी जमीनों के केस लगाएं उनकी जमीनों की रजिस्ट्री शून्य होगी और कब्जा हटवा कर वापस दिलाई जाएंगी। उन्होंने आदिवासी समुदाय सहित सभी किसानों से आग्रह किया कि कोई भी अपनी जमीन नहीं बेचे। मालथौन में हुए विकास और उल्दन व बीना बांधों की सिंचाई के कारण आपकी जमीनों की कीमत बढ़ चुकी हैं। सिंचाई से यही दो तीन एकड़ रकबे की जमीनें 5 से 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष कमा कर आपको देंगी। आप अपनी जमीनों पर खेती करिए किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है जब तक मैं हूं आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, आपके अधिकारों की लड़ाई मैं लड़ूंगा। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री सिंह ने बताया कि मालथौन नगर में 25 एकड़ सरकारी भूमि मुक्त कराई गई है उस पर गरीबों को पट्टे और पीएम आवास स्वीकृत कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं का पैसा और अधिकार परिवार की महिलाओं के नाम करने का निर्णय लिया है क्योंकि महिलाओं को दी गयी धन, संपत्ति हमेशा बच्चों व परिवार के हित में लगती है।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने मालथौन व बरोदिया कलां नगर परिषदों के इस दौरे में कुल 7.5 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण संपन्न किया। इनमें मालथौन में 1 करोड़ की लागत से विश्राम गृह में निर्माण कार्य, बरोदिया कलां नगर परिषद अंतर्गत 4.61 करोड़ की लागत से आडिटोरियम का निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 94 लाख की लागत से नवीन टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण, 32 लाख की लागत से ट्रैक्टर ट्राली व छोटे वाहनों का लोकार्पण, आदिवासी बहुल सीपुर खास ग्राम की ग्रेवल रोड की स्वीकृति, 16.35 लाख की लागत से मालथौन नगर परिषद के वार्ड 2,4 व 7 में सीसी रोड निर्माण, 45 लाख की लागत से वार्ड क्र 10 के गौधाम में डामरीकरण व सीसी रोड, वार्ड 3 व 4 में 20.54 लाख की लागत से सीसी रोड तथा वार्ड 5 में 25 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासवाद की जीत बताया और कहा कि बिहार की जनता ने विकास के आगे जातिवाद को नकार दिया। उन्होंने कहा कि अब जातिवाद, गुंडागर्दी की राजनीति का दौर खत्म हो गया अब सिर्फ विकास पर ही चुनाव जीते जा सकते हैं, खुरई विधानसभा चुनाव में 50 हजार से भाजपा की जीत भी इसका उदाहरण है। जयश की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोनू रावत ने कहा पूर्व गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन के आदिवासी परिवारों की जमीनों के संरक्षण का मामला विधानसभा में उठा कर उनकी जमीनें वापस दिलाई हैं जिसके लिए पूरी आदिवासी समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त करना चाहती हूं। कार्यक्रम में आदिवासी समाज से सागर नगर निगम की पार्षद श्रीमती ऋचा सिंह, एडवोकेट श्रीमती निधि सिंह, संभागीय अध्यक्ष ललितपुर मनीषा सिंह, पार्षद गणेश आदिवासी, थान सिंह, राजकुमार पलेथनी, चाली सीपुर, दामोदर आदिवासी, सेमरा लोधी से वीरन, कनई, शिवलाल, खुमान, मुलू, दशरथ आदिवासी, नंदराम ठाकुर, मनोज, ओंकार बीना, हरिशंकर, जनरथ, पंचम, सुरेंद्र आदिवासी सीपुर, गुलाब डबडेरा, नगर पंचायत अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, एसडीएम मनोज चैरसिया, मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी सहित सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

    June 6, 2026

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    स्वास्थ्य

    बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

    By adminJune 6, 202612

    सागर । बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक…

    कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

    June 6, 2026

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

    June 6, 2026

    कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल ने ली बैठक,संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

    June 6, 2026

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.