Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न
    • शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी
    • एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने के साथ जुर्माना भी करेगा : निगमायुक्त निगम के बुल्डोजर ने गोला कुआँ तिराहा लक्ष्मीपुरा में अतिक्रमण किये ध्वस्त
    ताजा ख़बरें

    दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने के साथ जुर्माना भी करेगा : निगमायुक्त निगम के बुल्डोजर ने गोला कुआँ तिराहा लक्ष्मीपुरा में अतिक्रमण किये ध्वस्त

    admin By adminNovember 15, 2025No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर निगम क्षेत्र में रहवासी और व्यवसायिक क्षेत्रों में दुकानों के बाहर टीन चद्दर के शेड लगाकर और दुकान की हद के बाहर तक विक्रय सामग्री फैलाने वालों के शेड आदि अतिक्रमण हटाएँ और सामग्री जब्त कर चालानी कार्यवाही करें उक्त निर्देश निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने शनिवार को गोला कुआँ तिराहा के आस-पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कराते हुए निगमकर्मियों को दिये।

    उन्होंने कहा की सभी वार्डों, मुख्यमार्गों सहित शहर को सब ओर से अतिक्रमण मुक्त बनाकर सड़कों पर सुगम आवागमन के साथ शहर सुव्यवस्थित, साफ, स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए यह मुहिम लगातार चलाएं। निगमायुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण टीम बुल्डोजर सहित गोला कुआँ तिराहा लक्ष्मीपुरा में पहुंची और विभिन्न दुकानों-मकानों की हद से बाहर निकले चद्दर टीन शेड सहित सड़क पर बने चबूतरे-दिवार आदि अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। मकानों दुकानों की हद से बाहर बने चबूतरों के साथ सड़क किनारे नाली और सड़क पर लगभग 5-10 फ़ीट तक बनी दीवारों को भी जमींदोज किया गया। निगम अमले द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही देख उक्त सड़क के अन्य दुकानदरों नागरिकों द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने-अपने टीन शेड स्वयं हटाने का कार्य भी किया गया। दुकानदारों ने शटरों पर बेल्डिंग कर लगाएं गए टीन शेड फ्रेम कटर मशीनों और ग्राइंडर की मदद से स्वयं काटे और कार्यवाही में सहयोग किया।
    निगमायुक्त श्री खत्री ने निगम वाहन में लगे पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट कर नागरिकों-दुकानदारों को सूचित करते हुए कहा की शहर की विभिन्न सड़कों पर दुकानदारों के द्वारा टीन शेड आदि बाहर तक निकाल कर अतिक्रमण किया जाता है। इन टीन शेडों के नीचे सड़क किनारे नाली और आधी सी सड़क को घेर कर दुकान की विक्रय सामग्री जमा दी जाती है। इससे नित्य प्रतिदिन यातायात जाम की समस्या ऐसे क्षेत्रों में देखने मिलती है। इससे आप नागरिकों को ही आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए जो भी शहर में दुकान का संचालन कर रहे है वे शहर हित में और सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानदार की भूमिका निभाए न की अतिक्रमणकारी बनकर अतिक्रमण कार्यवाही से होने वाले नुकशान और चालान के भागी बने। उन्होंने कहा की आपकी दुकान के सामने जगह खाली पड़ी रहेगी तो वह आपके ग्राहक को गाड़ी पार्क करने, ग्राहक को बैठने के काम आयेगी। समान्यतः देखने आता है की कुछ दुकानदार 8-10 फ़ीट से लेकर 80 फ़ीट गहराई की दुकानों के सामने भी सड़क पर जो जगह खाली पड़ी है उस पर भी विक्रय सामग्री जमाकार डिस्प्ले कर ग्राहक को लुभाने का प्रयास करते है। ऐसे में ग्राहक को दुकान तक पहुंचने और गाड़ी पार्क करने के लिए जगह न मिलने की बजह से ग्राहक दूसरे व्यवस्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर जाने लगते हैं जहाँ उन्हें सभी प्रकार से आसान आवागमन सुविधा मिलती है। अतिक्रमण से आपकी ग्राहकी प्रभावित होती है। आप दुकानदारों द्वारा थोड़ा-थोड़ा कर आधे से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण किया जाता है और शेष जगह ठेला व्यवसायी घेर लेते है इसका परिणाम यह होता है की वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को तक असुविधा होती है। शहर के प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार बनना पड़ेगा, सभी दुकानदार पहले शहर के नागरिक है आप सभी शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने समस्त दुकानदारों से अपने टीन शेड बरसाती बौछारी आदि हटाने की अपील करते हुए कहा की दोबारा इस प्रकार अतिक्रमण न करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के साथ ही जुर्माना भी किया जायेगा और इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    By adminJuly 22, 20261

    सागर। नगर निगम सागर द्वारा संचालित ‘‘आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल’’ अभियान के अंतर्गत…

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.