सागर । महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने जलप्रदाय विभाग एवं आपकी महापौर आपके द्वार जनचैपाल में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही हेतु सभी विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में महापौर ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि टाटा कंपनी द्वारा डबल पाईप लाईनों से की जा रही पेयजल सप्लायी को बंद करने के लिये 15 दिन का समय मांगा गया था। उस पर क्या कार्यवाही की गई। टाटा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि डबल लाईनों को बंद करने के कार्य में और अधिक समय लग सकता है इसलिये 1 माह का समय दिया जाय जिसपर महापौर ने कहा कि एक माह का समय इस शर्त पर दिया जा रहा है कि जिन स्थानों पर डबल पाईप लाईनों से पेयजल की सप्लायी किये जाने से पानी का अपव्यय हो रहा है वह पूर्ण रूप से बंद होना चाहिये। इसके बाद अगर डबल पाईप लाइनों से पेयजल की सप्लायी की गई और पानी का अपव्यय होता है तो टाटा कंपनी के अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। डायरेक्ट बूस्टिंग द्वारा विभिन्न स्थानों पर की जा रही सप्लायी के सबंध में जानकारी दी गई कि जिन स्थानों पर अति आवश्यक होगा वहाॅ पर ही डायरेक्ट बूस्टिंग से सप्लायी की जायेगी, अन्य स्थानों पर नहीं होगी। टाटा कंपनी द्वारा बिल वितरण के संबंध में निर्णय लिया गया कि, कर संग्राहकों के साथ सर्वे किया जाये और जनवरी तक सभी विसंगतिया दूर करके बिल वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाये। पेयजल का टाईम टेबिल निर्धारित करने के संबंध में टाटा के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को फायनल टाईम टेबिल कर प्रस्तुत कर देंगे। राजघाट पर तकनीकी समस्या के कारण पेयजल की सप्लायी प्रभावित होती है तो उसकी सूचना देने के लिये व्हाट्सएप पर ब्राडकास्टिंग चैनल बनायेंगे जिसकी लिंक भेजकर जनता ग्रुप ज्वाइंन करेगी और जब पेयजल की सप्लायी होती है तो उसकी सूचना ग्रुप पर भेज दी जायेगी। महापौर ने आपकी महापौर आपके द्वार जनचैपाल कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लोककर्म शाखा के अंतर्गत जो अति आवश्यक कार्यो के आवेदन प्राप्त हुये है उनको तत्काल प्राक्कलन तैयार किया जाये, इसके अलावा योजना शाखा, प्रकाश विभाग, जलप्रदाय, बी.एल.सी.स्वास्थ्य विभाग, भवन भूमि, राजस्व सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन संबंधित शाखा में भेजकर नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। बैठक में एम.आई.सी.सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि शैलेष जैन उपायुक्त एस.एस.बघेल, उपयंत्री रामाधार तिवारी, दिनकर शर्मा, राहुल रैकवार, बृजेश तिवारी, आशिमा तिर्की, विक्रम जैन, जया श्रीवास्तव सहित टाटा कंपनी एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।