सागर । नगर निगम की सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में निगमायुक्त ने भवन भूमि, लोककर्म, प्रकाश विभाग, जलप्रदाय, स्वास्थ्य विभाग,जन्म-मृत्यु, पेंशन, योजना, स्थापना, राजस्व सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं इंजीनियर्स को निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी स्थल पर जाकर समस्याओं का समाधान करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के बाद ही शिकायत को बंद करें। निगमायुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं दर्ज कराते हैं। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं प्राथमिकता से लेकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में सभी विभागीय अधिकारी, शाखा प्रभारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे ।