सागर । जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विकासखंड के ग्राम धनौरा, सुमरेरी और बरौदिया नौनागिर में कुल 59.27 लाख रूपये लागत के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें ग्राम धनोरा में 19.62 लाख 62 रुपये, ग्राम सुमरेरी में 19.76 लाख तथा ग्राम बरौदिया नौनागिर में 19.89 लाख रूपये लागत के सुदूर सड़क निर्माण शामिल हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह सड़कें ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात हैं, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

ग्राम धनौरा, सुमरेरी और बरौदिया नौनागिर में सड़क निर्माण के अलावा अन्य विकास कार्य भी पूर्ण किए गए हैं, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य भवन, शासकीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल, और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल हैं। पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में खुरई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे क्षेत्र का कोई भी हिस्सा अब दुर्गम नहीं रहा।
श्रीमती सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चे उच्च पदों तक पहुंच सकें। इसके अतिरिक्त, दूरदराज से आने वाले बच्चों के लिए साइकिल वितरण योजना भी चलाई जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बहनों को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे बच्चों की फीस और अन्य जरूरतें स्वयं पूरी कर रही हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, राजपाल सिंह, नंदकिशोर विनायक, राजेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, राजेंद्र चौबे, सुमित सिंह, प्रभात सिंह, राघवेंद्र परिहार, माधव सिंह, ओमप्रकाश, हेमंत सिंह, राधेश्याम सिंह सिमरिया, कुंजन सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, हरनारायण सिंह, श्यामसुंदर सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र, बादल सिंह, श्रीराम ठाकुर, ब्रजेश दुबे, कोमल सिंह , विजय सिंह, जवाहर सिंह, सरदार सिंह, परमानंद यादव, विक्रम सिंह , अंकित सिंह , मोतीलाल अहिरवार , जितेंद्र जैन, अमरेश खटीक शोमाराम राठौर, मूलचंद यादव टपरा आदि उपस्थित रहे।