Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » रामसरोज समूह ने फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव की उपस्थिति में जेल के कैदियों को भेंट की सकारात्मक विचारधारा की पुस्तके
    ताजा ख़बरें

    रामसरोज समूह ने फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव की उपस्थिति में जेल के कैदियों को भेंट की सकारात्मक विचारधारा की पुस्तके

    admin By adminNovember 12, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर।समाज सेवा को समर्पित राम सरोज समूह ने सागर केंद्रीय जेल में कैदियों के लिए सकारात्मक विचारधारा की पुस्तके भेंट की। पुस्तकें फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव,रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केशरवानी,समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने सागर जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार को भेंट की।

    जेल के पुस्तकालय भेंट दी गई इन पुस्तकों में गीता,कहानी, उपन्यास, लेख,जीवनियों के साथ-साथ देश भर में छपने वाली प्रतिष्ठित पत्रिकाओं के अंक भी शामिल हैं। इनमें भीमराव अंबेडकर की अस्पृश्यता,सामाजिक आर्थिक विचार दर्शन, कृष्ण गोपाल की भारत की संत परंपरा,श्रीमद्भागवत में विज्ञान, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, योगासन और प्राणायाम, मैथिली शरण गुप्त की साकेत जयशंकर प्रसाद की कमायनी,मतिराम की फूल मंजरी,मुंशी प्रेमचंद की गोदान पंच परमेश्वर, राजा हरदौल अन्य कन्हैया, वरदान,कर्मभूमि सहित अन्य लेखकों की एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तके शामिल है। फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा कि रामसरोज समूह जब कभी सागर शहर में आता हूं तो रामसरोज समूह के समाजसेवा के कार्यों में हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हो जाता है इससे यह साबित होता है कि समूह के सदस्य संजीव केसरवानी, शैलेश केशरवानी एवं अखिलेश मोनी केसरवानी द्वारा समाज सेवा के कार्य लगातार कर रहे हैं पूर्व में जब मैं सागर आया था तो मुझे रामसरोज समूह द्वारा चलाई जा रही तीर्थ दर्शन संकल्प के तहत सागर जिले की जरूरतमंद लोगों को तीर्थ यात्रा पर रवाना करने का अवसर प्राप्त हुआ था। आज एक और पुण्य कार्य करते हुए विद्या महादान के तहत जेल में कैदियों के लिए पुस्तकालय में पुस्तके भेंट करने का अवसर समूह के सदस्यों ने दिया है मैं समूह के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं। जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने बताया कि जेल में पुस्तकालय इसलिए खोला जाता है ताकि कैदियों को शिक्षा, मानसिक कल्याण और पुनर्वास के अवसरों के माध्यम से समाज में पुनः एकीकरण के लिए तैयार किया जा सके। जिसके तहत मैंने पुस्तकालय का निरीक्षण किया और पुस्तकालय में जिन-जिन पुस्तकों की कमी थी उसकी सूची तैयार करवाई। रामसरोज समूह ने किताबें भेंट करने की इच्छा वक्त की। आज कैदियों के लिए पुस्तकें भेंट गई समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी किसी न किसी माध्यम से जेल के कैदियों के लिए कार्य करते रहते हैं जिससे वह यहां से निकलकर सुखमय जीवन व्यतीत कर सके। पूर्व में कैदियों द्वारा कुंभ में स्नान करने की इच्छा जताई थी परंतु उनका जाना संभव नहीं था ऐसे में रामसरोज समूह द्वारा टैंकरों द्वारा प्रयागराज का जल मंगवाकर कैदियों को स्नान करवाया था। इसके अलावा भी योगा क्लास,गीता सार भागवत का आयोजन जेल प्रांगण में समूह के सदस्यों के सहयोग से किया जा चुका है। इसके साथ ही समूह के सदस्यों द्वारा जो जरूरतमंद व्यक्ति छोटे-मोटे अपराधों की सजा काट रहे हैं और वह जुर्माना राशि नहीं भर पाए ऐसे लोगों के जुर्माना राशि भी रामसरोज समूह के सदस्य भरते हैं। मैं राम सरोज समूह का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
    समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार रामसरोज समूह को समाजसेवा करने का मौका किसी न किसी माध्यम से देते रहते हैं। विद्यादान को महादान भी कहते हैं । इंसान धन जोड़ता है परंतु उसकी चोरी होने का डर है, विद्या एक ऐसा अनमोल धन है जिसे आपसे कोई चुरा नहीं सकता। आप जितना अध्ययन करेंगे वह उतना बढ़ती जावेगी और सबसे बड़ी बात कि यह खासियत है कि आप जितना ज्ञान दूसरों को दोगे उतना ज्ञान आपका भी बढ़ेगा। खास तौर पर आज रामसरोज समूह द्वारा जितनी भी किताबें कैदियों के लिए भेंट की है उनमें ज्ञान और विज्ञान की किताबें हैं साथ ही कई प्रतियोगी परीक्षाओं की भी किताबें हैं। जिससे वह उन किताबों को पढ़कर जब बाहर निकले तो जो ज्ञान उन्होंने अर्जित किया है उसका उपयोग कर एक नए सभ्य जीवन की शुरुआत करें। इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि आज के दौर में जो सबसे जरूरी चीज है वह है शिक्षा,आज यहां जो कैदी किसी कारण बस सजा काट रहे हैं परंतु अगर वे चाहते हैं कि उनका आने वाला जीवन अच्छा हो तो उनके लिए हमारे समूह द्वारा किताबें का संग्रह यहां उपलब्ध कराया गया। जिससे वह पढ़कर और ज्ञान अर्जन कर अच्छे कार्यों में आगे बड़े इसके अलावा यहां पर कई ऐसी युवा भी है वह भी किसी कारणवश सजा काट रहे हैं उनके लिए सामान्य ज्ञान इंग्लिश स्पोकन सहित अन्य किताबें भेंट की हैं जिन्हें पढ़कर वे अपना आने वाला जीवन बेहतर बना सकते हैं।
    इस अवसर पर दिनेश शास्त्री कथावाचक,सतीष केसरवानी,सहायक जेल अधीक्षक गीता चौहान,जेलर मांगीलाल पटेल,रघुवंशी,हरिकिशन अहिरवार,महेंद्र शर्मा,अवधेश सिंह ठाकुर,अनुराग शर्मा,शिवांश सोनी,संतोष सेन,वृंदावन पाठक, अभिषेक स्थापक,राम सिंह,मक्खन लोधी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.