Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » आपका साथ और आर्शीवाद ही मेरी ताकत है: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में मंत्री ने किया 25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन्
    ताजा ख़बरें

    आपका साथ और आर्शीवाद ही मेरी ताकत है: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में मंत्री ने किया 25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन्

    admin By adminNovember 10, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । हमारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र इतना साधन संपन्न सुविधा संपन्न हो कि आज हमारे यहां से एक डिप्टी कलेक्टर बच्चा निकला है आने वाले समय में यहां से कोई बच्चे कलेक्टर, एसपी और बड़े.बड़े पदों पर पहुंचे यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगर परिषद बिलहरा में आयोजित 25 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कही ।

    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र एक समय इतना पिछड़ा था कि यहां लोग आने से कतराते थे ना तो पानी था और ना ही शिक्षा के लिए स्कूल थे लेकिन अब आपके आशीर्वाद और मेरे प्रयास से हमारी सुरखी विधानसभा विकास कार्यों में अपना अलग ही स्थान प्राप्त कर चुकी है। मंत्री श्री राजपूत ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए ग्राम खमकुआ निवासी यशपाल स्वर्णकार का शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए राहतगढ़ से डीएसपी पद पर चयनित हुए विवेक अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा आपकी मेहनत ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है मैं चाहता हूं सुरखी विधानसभा क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए इस तरह की व्यवस्था हो कि हमारे यहां के बच्चे हर चीज में अब्बल हो।
    बिलहरा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्टेडियम का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह स्टेडियम हमारी युवाओं के लिए उनके सपने साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। जहां हमारी बेटा बेटियां खेल कर अपनी प्रतिभा के दम पर देश दुनिया में नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के बल पर विश्व में बुंदेलखंड का नाम रोशन किया ।
    मंत्री श्री राजपूत ने मोकलपुर चैराहे से मड़खेराजागीर मार्ग का लोकार्पण किया इस मार्ग के बनने से ग्राम खेजरा माफी, पनारी, बिलहरा महुआखेड़ा, पिपरिया,कटंगी, बीरपुर, बरखुआखुर्द सहित लगभग 50 गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी इस मार्ग के बनने से लोगों का समय भी बचेगा।
    बिलहरा के लिए 33/11 केव्ही उपकेंद्र बिलहरा में 20 लाख की लागत से 3150 के वी क्षमता से वृद्धि कर 5000 के वी की गई है इससे विद्युत कटौती एवं व्यवधान से क्षेत्र वासियों को मुक्ति मिलेगी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बिजली मुख्य समस्या होती है लेकिन अब यह समस्या हल हो चुकी है बिजली की कोई कमी नहीं होगी और ना ही बार-बार बिजली खराब होने की वोल्टेज कम होने की समस्या आएगी क्योंकि अब 5000 केवी की वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने बच्चों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है सभी बच्चे प्रतिभावान है उनकी शिक्षा में कोई व्यवधान नहीं आएगा उनकी शिक्षा को लेकर हर स्कूल में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो चुकी है और अन्य स्थानों पर जल्द ही यह व्यवस्था की जाएगी
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बिलहरा में सुंदर पार्क एवं सौंदर्य करण के कार्य चल रहे हैं आपके क्षेत्र में शहरों जैसी व्यवस्थाएं आपके लिए की जा रही है जहां घर.घर पानी भी पहुंच रहा है और बच्चों को स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य जो आपकी मांगे हैं वह पूरी की जाएंगे ।
    मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम मूडरा 15 करोड़ के मंगल भवन की घोषणा करते हुए बिलहरा में 25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जिसमें मुख्य रूप से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मंगल भवन, स्टेडियम, जीर्णोद्धार सौंदर्यकरण, अमृत धारा 2 योजना सामुदायिक भवन सहित करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमति कमलेश रमेश चढ़ार, जितेंद्र सिंह राजा भैया, साहब सिंह, सरमन ंिसंह, रवि ठाकुर, अशोक मिश्रा, मूरत सिंह राजपूत, पार्षदों में कमलेष रावत, श्रीमति अभिलाषा जगदीष चैबे, श्रीमति भावना वसंत चैबे, रमेश खटीक, राघव कुसुमगढ़, गौरव गर्ग, घनश्याम तंतुवाय, अवधकिशोर सिंह, पप्पू सिंह लोधी सरपंच, राजू सिंह, दिनेश लोधी, भजन, राकेश तिवारी पत्रकार, मनीष गुरू, भूपेंद्र पिपरिया, भोले अहिरवार, अशलम हीरापुर, नवीन सैनी, प्रहलाद सरपंच, रोशन जाट सरपंच, अशोक सिंह सरपंच, बबलू, मोहन विश्वकर्मा, प्रहलाद विश्वकर्मा, अशोक साहू, सोनू सिंघई, ब्रजेंद्र सिंह भटुवा वाले, राकेश अहिरवार, झगड़ू अहिरवार, देवेंद्र परदेशी, गनपत पटैल, लोके पटैल, नेता पटैल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.