सागर । खुरई के खेरा नाका, रजवास रोड पर 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा विकास की गंगा निरंतर बहेगी, और हमारा संकल्प है कि खुरई को समृद्ध बनाएंगे। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनसेवा को सर्वोच्च धर्म बताया।

अविराज सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के सिद्धांतों को अपनाते हुए हमें सबका सम्मान, आदर और सेवा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि कठिन समय में सच्चा मित्र ही साथ देता है, और ईश्वर के साथ होने पर कोई भी संकट हमें डिगा नहीं सकता। युवा नेता श्री सिंह ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए युवाओं से इसे रोकने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा नशा हमारा समय बर्बाद करता है और हमारी माताओं को परेशान करता है। हमें युवाओं को इससे दूर रखना होगा। साथ ही, उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की, ताकि चरित्रवान लोग शासन में आगे आएं। युवा नेता अविराज सिंह ने अवसरवादी राजनीति को राष्ट्र के लिए हानिकारक बताते हुए इसे समाप्त करने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र भैया के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि खुरई में 9 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण (4 करोड़), भूतेश्वर महादेव मंदिर और पातालीय हनुमान मंदिर का निर्माण (1 करोड़), विभिन्न सड़कों पर सीसी रोड निर्माण (2 करोड़), आरसीसी नाली निर्माण (1.5 करोड़), और वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना (50 लाख) शामिल हैं।
अविराज सिंह ने कहा जल्द ही शिव मंदिर का निर्माण, 6 इंच की पानी की पाइपलाइन, और सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। जनता की हर मांग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खुरई में विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ेगा। अविराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और खुरई के उज्ज्वल भविष्य का वचन दिया। युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई स्थित विधायक कार्यलय में नागरकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।
समारोह में नन्ही बाई अहिरवार (नपा अध्यक्ष), जमना प्रसाद अहिरवार (जनपद अध्यक्ष, खुरई), राहुल चौधरी (नपा उपाध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष), रविंद्र राजपूत (खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), राजपाल सिंह राजपूत (धनौरा मंडल अध्यक्ष), नीतिराज पटेल, रश्मि सोनी (महिला मोर्चा अध्यक्ष), इंद्रकुमार राय (पार्षद), इंद्रराज ठाकुर, प्रवीण जैन, श्रीराम शास्त्री, ऊधम सिंह, कल्लू यादव, उपेंद्र राजपूत, आकाश परिहार, गोविंद सिंह राजपूत, घनश्याम प्रजापति, हरिशंकर कुशवाहा, तुलसीराम पटेल, कपूरी बाई राय, अमन पटेल, हरप्रसाद विश्वकर्मा, राकेश राजपूत, राजकुमार राजपूत, रनवीर सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, हेमंत ठाकुर, विनोद राजहंस, विक्रम अहिरवार, मेहरवान अहिरवार, काशीराम अहिरवार, सोनू चंदेल, राजेश मेहतेले (सीएमओ), और आर.एस. शर्मा (बीईओ) आदि उपस्थित थे ।