सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार को सुबह कटरा बाजार पहुंचकर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए 7 हाथठेले और अन्य सामग्री जब्त करायी। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की यहां के सभी भावनो की बिल्डिंग परमिशन, भवन भूमि अनुग्या चैक करें और अतिक्रमण की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शहर को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त बनाकर सड़कों को सुव्यवस्थित बनाया जायेगा।

कटरा सागर शहर का मुख्य बाजार और पहचान है। यहां दूर दूर से लोग खरीदी बिक्री करने आते हैं। यहां की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना अत्यावश्यक है। यहां के ठेला व्यापारियों को बार बार समझाइस देने के बाबजूद सड़क पर अस्त व्यस्त ठेले लगाकर यातायात को प्रभावित किया जाता है। कटरा बाजार क्षेत्र को सभी ओर से व्यवस्थित बनाने का प्रयास करें। निगमायुक्त श्री खत्री ने मस्जिद के पास स्टेशन रोड साइड सड़क पर ठेला लगाकर चाय-नास्ता बेचने वाले चौरसिया होटल संचालक पर 1000 रूपये का जुर्माना कराया।