Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न
    • शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी
    • एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है : भूपेंद्र सिंह दीपावली मिलन समारोह में कहा धर्म, संस्कृति व संस्कार जीवन के आधार हैं
    ताजा ख़बरें

    अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है : भूपेंद्र सिंह दीपावली मिलन समारोह में कहा धर्म, संस्कृति व संस्कार जीवन के आधार हैं

    admin By adminNovember 9, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। धर्म, संस्कृति व संस्कार जीवन के आधार हैं, इनके बिना जीवन का अर्थ नहीं है। अगली पीढ़ी को यह नहीं दे सके तो अपार धन दौलत भी किसी काम की नहीं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बाघराज वार्ड में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है, इससे लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था कम होती है।
    निगम एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल एवं उमेश यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि संस्कार विहीन संतान देश, समाज और परिवार तीनों के लिए अहितकारी होती है। संतान ही सबसे बड़ी संपदा होती है यदि वही संस्कार विहीन हो तो जीवन कष्टमय हो जाता है।

    उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बहिनों से कहा कि संस्कारों के निर्माण में मां की सबसे बड़ी भूमिका है। उसी के संस्कारों से देश, समाज और परिवार का चरित्र निर्माण व भविष्य निर्माण होता है। उन्होंने महाभारत के अभिमन्यु द्वारा मां के गर्भ में चक्रव्यूह भेदन की कला सीखने का उद्धरण सुनाते हुए कहा कि गर्भकाल के दौरान देखे गए स्तरहीन टीवी सीरियल और मोबाइल की रीलें आपकी संतान पर प्रभाव डालेंगे। इसलिए गीता, रामायण पाठ, भजन आदि धार्मिक गतिविधियां और गणित जैसे विषयों का अभ्यास आपके गर्भस्थ शिशु को अच्छे संस्कारों का आरंभ कर सकते हैं। यदि सभी माताएं ऐसा करें तो भगवान राम, भगवान कृष्ण जैसे बेटे और सीता, पार्वती जैसी बेटियां जन्म ले सकती हैं।
    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वे सूर्योदय के पूर्व जागें और प्रातः काल सूर्य भगवान, अपने आराध्य भगवान तथा माता पिता को प्रणाम करें। इसके धार्मिक लाभ के साथ वैज्ञानिक लाभ भी हैं। उन्होंने कहा कि आज घरों का मालिक ही मोबाइल हो गया है। पूरा परिवार अलग अलग बैठा अपने मोबाइलों में समय नष्ट कर रहा है जिससे परिवारों में आत्मीयता व परिवार भाव भी नष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रही हैं उनके अनुभव सुनने से पता लगता है कि उन्होंने मोबाइल से दूरी बना कर रखी, सिर्फ ज्ञान और जानकारियों के लिए ही मोबाइल का उपयोग किया। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति नारी प्रधान संस्कृति है। यह मां का देश है, देश को भी हम भारत माता कहते हैं। इस देश की धर्म, संस्कृति पर जब भी संकट आया तो मां दुर्गा ने ही अवतार लेकर महिषासुर वध किया है। कन्याओं का देवी स्वरूप में पूजन यहां होता है। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं होता वह देश , समाज और परिवार कभी आगे नहीं बढ़ सकता। श्री सिंह ने कहा कि राजनीति सभी के भविष्य का निर्णय करती है। हमारे वोटों से अयोग्य व्यक्ति चुन कर आता है तो उसका खामियाजा पूरा समाज उठाता है। हमेशा चरित्रवान, सेवाभावी को चुनना चाहिए। राजनीति सेवा और जनकल्याण का माध्यम है। राजनीति को साध्य नहीं है सेवा और परोपकार का साधन है। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति का प्रभाव देश, समाज और परिवार पर पड़ता है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए घातक है। अवसरवादी राजनीति में नैतिकता और मूल्य नहीं होते इसलिए इसे नकारना भी हम सभी का दायित्व है। ऐसी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है। लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था को कम करती है। अवसरवादी राजनीति से लोकतंत्र में लोगों की आस्था धीरे-धीरे कम होती जाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे युवा आगे आएं यह समय की आवश्यकता है। भ्रष्ट लोग समाज के दीमक हैं। ऐसे लोगों के हाथों में राजनीति होने से गलत फैसले होते हैं और समाज गलत दिशा में चली जाती है। जनता जागरूक व चरित्रवान हो तो भ्रष्ट राजनीति अपने आप समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार व राजनीति का उद्देश्य नागरिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा विकास व जनकल्याण है। राजनैतिक व्यवस्था की आत्मा ही सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को हमें समर्पितभाव से आगे बढ़ाना है। इसी से भविष्य का निर्माण होगा।
    उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर काम किया है क्योंकि हमारा मानना है कि महिलाएं मजबूत तो देश मजबूत। अधिकतर योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं क्योंकि महिला के लिए दिया गया पैसा हमेशा सार्थक होता है जो परिवार के पोषण और हित पर खर्च होता है। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदार होती हैं। मां की ममता उसे अधिक जिम्मेदार बना देती है। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवारों को नष्ट करता है जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज देश की बेटियां नये मुकाम हासिल कर रही हैं। वे क्रिकेट का विश्वकप ले कर विश्वविजेता बन कर आई हैं। सभी क्षेत्रों में बेटियां टाप कर रही हैं जिससे देश के विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। श्री सिंह ने कहा कि गलत संगत व अधर्म के अन्न से दूर रहना चाहिए ये दोनों ही हमारे मन पर बुरा प्रभाव डालते हैं।
    कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्य राजकुमार पटेल व युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र ठाकुर व शुभम नामदेव ने किया आभार रामकुमार पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डा. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलू जैन, राजकुमार पटेल, नरेश यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, अनुराग प्यासी, श्रीमती रुबी पटेल, कन्हई पटेल, कार्यक्रम के सहसंयोजक उमेश यादव, संतोष रोहित, सूरज घोषी, नवीन भट्ट, यशवंत करोसिया, रामू ठेकेदार, सोमेश जड़िया रामकुमार साहू, महेश साहू, अजय तिवारी अजय जैन, श्याम दुबे, शुभम घोषी, अतुल नेमा, रामेश्वर पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, एसपी पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश पटेल संरक्षक, बाबू रमेश पटेल, मुन्ना पटेल, सीताराम पटेल, हरिचंद पटेल, दादा मोती लाल पटेल, मोहन कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल, सुश्री याकृति जड़िया, राजकुमार पटेल, प्रतीक चौकसे, अंकित विश्वकर्मा, राहुल कुशवाहा, राजकुमार नामदेव, नमन चौबे, संतोष दुवे, कृष्ण कुमार पटेल, सीताराम पटेल, मोहन कुशवाहा, केशव पटेल, अनुज पटेल, राजीव सोनी सहित सैंकड़ों की संख्या में वार्डवासी, नारीशक्ति, युवा शक्ति महिला भजन मंडलियों की बहिनें उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    By adminJuly 22, 20261

    सागर। नगर निगम सागर द्वारा संचालित ‘‘आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल’’ अभियान के अंतर्गत…

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न

    July 22, 2026

    शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी

    July 22, 2026

    एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

    July 22, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.