सागर। श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक महिला मिलन समारोह का आयोजन विधायक शैलेन्द्र जैन के निज निवास पर किया गया। यह लगातार 9वाँ वर्ष रहा जब कार्तिक के पावन माह में दैनिक व्रत करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने एवं उनके साथ भक्ति-भाव साझा करने का यह विशिष्ट आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की आरती के साथ हुई, जिसमें विधायक दंपति सहित सभी कार्तिक व्रतधारी बहनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री जैन ने सभी उपस्थित मातृशक्ति का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी माताएँ और बहनें प्रतिवर्ष एक छोटे से आमंत्रण पर हमारे निवास पर श्रीकृष्ण की सखियों के रूप में उपस्थित होती हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आपके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा हमारा यह स्नेह इसी प्रकार बना रहे।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने संबोधन में कहा कार्तिक का यह पुण्य महीना हमारी बहनों की भक्ति, भाव और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित होकर बहनों द्वारा रखा जाने वाला यह व्रत हमारे गौरवशाली धार्मिक इतिहास की संवाहक परंपरा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसवीर सोढ़ी, मेघा दुबे, प्रतिभा चौबे, कविता लारिया, निशा शिंदे, प्रीति शर्मा, माधुरी राजपूत, रूपा राज, सुचिता दुबे सहित LRC की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। समारोह का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ, जहाँ सभी बहनों ने सामूहिक भक्ति, सामाजिक सौहार्द और महिला शक्ति के उत्सव को साझा किया।