सागर। खेल एवं युवक कल्याण विभाग सागर द्वारा रविन्द्र भवन में संभाग स्तरीय 29वां युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन थे। इस अवसर पर सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों से आए युवा प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

विधायक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में केवल जीतना या सफल होना ही जरूरी नहीं है, उससे कहीं अधिक जरूरी है खेल भावना, जो हमारे अंदर संस्कारों से आती है। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएँ दीं और इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विधायक जैन ने युवाओं से संस्कृत भाषा के संरक्षण और प्रयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि संस्कृत हमारे ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों की मूल भाषा है, इसे अपनाना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीनू राणा, अंबिका यादव, अतुल श्रीवास्तव, रम्मू तिवारी, मंगल यादव, प्रेम कुमार, सतीष साहू, श्रीमती संगीता भदौरिया सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।