सागर । गोपालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेनपानी में आज दोपहर 45 वर्षीय लखन यादव का शव पेड़ से लटका मिला, लखन ने फांसी लगाकर जान दे दी । सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे, ऊन्होने गांव के ही चार लोगों पर लखन को आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए सागर – सिलवानी राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया । सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

गोपालगंज टीआई राजेन्द्र सिंह कुशवाहा के अनुसार, लखन पिता हरिराम यादव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रीतम यादव, सतीश यादव, शुभम यादव और आशीष यादव लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात आरोपियों ने मारपीट की और गांव में बेइज्जती की, जिससे आहत होकर लखन ने यह कदम उठाया।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि मृतक लखनऔर आरोपियों के बीच कुछ लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो कई दिनों से तनाव का कारण बना हुआ था। करीब तीन घँटे हुए चक्काजाम के चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं । प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश के बाद जाम खुला । मामले में टीआई श्री कुशवाहा का कहना है कि दोनों पक्षो के बीच लेनदेन का विवाद था, लखन के शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । श्री कुशवाहा ने बताया मर्ग जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कारवाई की जाएगी ।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।